नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा पुलिस की महिला आरक्षी प्रियंका अरोड़ा को गोल्ड व कांस्य जीतने पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किया सम्मान, अमेरिका में दिखाया जलवा

1 min read

नोएडा, 6 दिसम्बर।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने गुरुवार को लेटिन अमेरिका पुलिस गेम्स में गोल्ड मेडल/ब्रांज मेडल जीतने वाली गौतमबुद्धनगर में तैनात महिला मुख्य आरक्षी प्रियंका अरोडा को 75 हजार रूपये के ईनाम से पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार 17 नवम्बर से 23 नवम्बर 2024 में मध्य लेटिन अमेरिका पुलिस गेम्स कोलबिंया में आयोजित किये गये थे। इसमें विभिन्न देशो के करीब 2500 खिलाडियों ने हिस्सा लिया था। इसी प्रतियोगिता में पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में तैनात मुख्य आरक्षी प्रियंका अरोडा ने टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है तथा टेबल टेनिस मिक्स डबल में ब्रांज मेडल तथा 100 मीटर रेस में भी ब्रांज मेडल प्राप्त किया है। उक्त प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण देशों में मुख्य रूप से भारत, मेक्सिको, पनामा, बोलेविया, ब्राजील, इक्वेडोर व रूमानिया देशों के खिलाडियों ने हिस्सा लिया।

 10,697 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.