नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा, 9 जनवरी।

भाजपा नोएडा महानगर की जिला कार्यकारिणी बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय सेक्टर 116 में संपन्न हुई।
यह बैठक आगामी कार्यक्रम संविधान गौरव अभियान की ले कर आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉक्टर महेश शर्मा मौजूद रहे। आज की बैठक की अध्यक्षता नोएडा के जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता द्वारा की गई।

डॉक्टर महेश शर्मा ने इस बैठक में बताया कि भारत के संविधान को निर्मित हुए 75 वर्ष हो रहे हैं। इस अवसर पर संविधान के महत्वपूर्ण गौरव अभियान को एक उत्सव के रूप में हम सबको मनाना है। इस अभियान के तहत डॉ भीमराव अंबेडकर जी को सभी याद करेंगे और उनके द्वारा किए कार्यों की चर्चा भी करेंगे।
उन्होंने आगे बताया कि संविधान गौरव अभियान के लिए की विभिन्न स्तर पर टोलियों का गठन हो रहा है, इसमें प्रदेश, जिले और मंडल स्तर पर टोली बनाई जा रही है। टोलियों में एक संयोजक और 2 सह संयोजक रहेंगे। 9 जनवरी तक जिले में और मंडल पर हम सभी को बैठक करनी हैं।
इसके बाद 9 से 10 जनवरी के बीच मोर्चा की जिला स्तर पर बैठक करना है, जहां भाजपा की उपलब्धियां और बाबा साहब अंबेडकर की विरासत का सम्मान करने की प्रतियोगिता को बढ़ावा देने के लिए बैठक की जाएंगी, इसके बाद 12 से 15 जनवरी के बीच प्रदेश स्तर की गोष्ठियों की रूपरेखा बनाई गई है, साथ ही 11 से 25 जनवरी में सभी जिला केंद्रों में अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा “हमारा संविधान – हमारा स्वाभिमान” पर गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इसी के चलते विभिन्न स्कूल कॉलेज विश्वविद्यालय में “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” के विषय पर युवा मोर्चा क्विज निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी कराएगा ।
20 से 25 जनवरी के बीच सभी बूथों एवं मंडलों पर पार्टी के कार्यकर्ता आमजन के साथ इकट्ठे होकर भारतीय संविधान के प्रस्ताव एवं नीतियों पर चर्चा करेंगे।

इसके साथ डॉक्टर महेश शर्मा ने हाल ही में हुए नए मंडल अध्यक्षों को भी सम्मानित किया जिसमें नवनियुक्त श्याम प्रसाद मुखर्जी से रामकिशन यादव, कृष्णा नगर मंडल से मनीष तिवारी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल से शशिधर उपाध्याय, महाराणा प्रताप मंडल से दीनबंधु कुमार कुशवाहा, शहीद भगत सिंह मंडल से गौतम शर्मा, अटल बिहारी वाजपेई मंडल से नीरज चौधरी, सैनिक विहार मंडल से प्रदीप चौहान मौजूद रहे। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को आगामी कार्यक्रमों के लिए सभी को शुभकामनाएं दी। जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने भी संविधान गौरव अभियान को एक सफल कार्यक्रम बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।

बैठक में उमेश त्यागी, गणेश जाटव, गणेश जाटव, डिंपल आनंद, मनीष शर्मा, विनोद शर्मा, गिरीश कोटनाला, तन्मय शंकर, युद्धवीर चौहान, चमन अवन, प्रमोद बहल, अमरीश त्यागी, इस पी चमोली, रवि प्रधान, प्रज्ञा पाठक, पंकज झा, गोपाल गौड़, ओम यादव, लोकेश कश्यप, शारदा चतुर्वेदी, सचिन अंबावत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 28,221 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.