नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नई दिल्ली/ नोएडा, 17 जनवरी।

एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा की पूर्व छात्रा वंतिका अग्रवाल को शतरंज के खेल में असाधारण प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।

एमिटी स्कूल की चेयरपर्सन डॉ अमिता चौहान ने कहा कि हम सभी एमिटी वासियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था, जब एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा की (कक्षा 2020) की पूर्व छात्रा वंतिका अग्रवाल को शतरंज की दुनिया में उनके असाधारण योगदान के लिए आज भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।

सुश्री वंतिका अग्रवाल के पास महिला ग्रैंडमास्टर और इंटरनेशनल मास्टर के एमआईडीई खिताब हैं। वह शतरंज ओलंपियाड में तीन बार स्वर्ण पदक विजेता हैं, जिसमें 2024 में बुडापेस्ट में 45वें शतरंज ओलंपियाड में दो स्वर्ण पदक शामिल हैं। उन्होंने हांग्जो 2022 एशियाई खेलों में भारतीय टीम के साथ रजत पदक जीता। अग्रवाल की उपलब्धियों में राष्ट्रमंडल, विश्व युवा, एशियाई युवा और राष्ट्रीय चौंपियनशिप में पदक भी शामिल हैं। 2016 में, अग्रवाल ने विश्व युवा शतरंज चौंपियनशिप अंडर 14 बालिका आयु वर्ग में कांस्य पदक जीता। 2020 में उन्होंने थ्प्क्म् ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड 2020 जीता। 2021 में, वंतिका अग्रवाल ने भारतीय जूनियर गर्ल्स ऑनलाइन शतरंज चौंपियनशिप में रजत पदक जीता और भारतीय जूनियर सीनियर महिला शतरंज चौंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। नवंबर 2021 में रीगा में, वंतिका अग्रवाल एफआईडीई महिला ग्रैंड स्विस टूर्नामेंट में 14वें स्थान पर रहीं। उन्हें 2021 में महिला ग्रैंडमास्टर (डब्लूजीएम) का खिताब मिला।

एमिटी विद्यालय समूह की चेयरपरसन डॉ. अमिता चौहान ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह बहुत गर्व और खुशी की बात है कि हमारी छात्रा वंतिका अग्रवाल ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किया है एमिटी अपने छात्रों की प्रतिभा को निखारने के लिए प्रतिबद्ध है, जो हर क्षेत्र में हमारे छात्रों की सफलता में स्पष्ट है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए वंतिका और उनके माता-पिता को हमारी हार्दिक बधाई और हम उनके भविष्य के सभी प्रयासों में उनकी अपार सफलता की कामना करते हैं।

विदित हो कि शतरंज ओलंपियाड 2024 के दौरान भारत के माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा सुश्री वंतिका की बहुत प्रशंसा की गई है और उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया गया है। आठ साल की उम्र में अपनी शतरंज की यात्रा शुरू करने वाली वंतिका अपनी सफलता का श्रेय स्कूल को देती हैं, जो उनके लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत रहा है। वह ग्रैंडमास्टर बनने और दुनिया की शीर्ष दस रैंकिंग में जगह बनाने की ख्वाहिश रखती है।

 28,107 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.