उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने चुनाव लड़ने वाली महिला प्रत्याशियों के लिए आवेदन की तिथि 15 नवम्बर तक बढ़ाई
1 min read
लखनऊ, 21 अक्टूबर।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी की महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने की नई घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने वाली महिला प्रत्याशियों के लिए आवेदन की तिथि 15 नवंबर कर दी गई है । चुनाव लड़ने वाली महिलाएं अपना आवेदन जिला पर या राज्य इकाई के यहां पर 15 नवंबर तक दे सकती हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी ने घोषणा की है कि वह उत्तर प्रदेश के चुनाव में 40% महिलाओं को टिकट देंगी इसके बाद से उत्तर प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल मच गई है विभिन्न राजनीतिक दलों ने इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं लेकिन राजनीतिक क्षेत्रों में प्रियंका गांधी की इस पहल को व्यवस्था परिवर्तन की तरफ एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है कांग्रेस की इस पहल पर देश की अन्य राजनीतिक दल भी कुछ ना कुछ मंथन करेंगे और इससे राजनीति में महिलाओं की भागीदारी निश्चित रूप से बढ़ेगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेश के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बाकायदा पत्र जारी कर सभी से 15 नवंबर तक अपना अपना आवेदन देने को कहा है।
3,194 total views, 4 views today