नोएडा खबर

खबर सच के साथ

धोखाधड़ी कर बैंक खाते से 67 लाख निकालने वाले आधा दर्जन लोग से पूरी रकम वापस कराई, बैंक अधिकारियों ने गौतमबुद्धनगर की पुलिस टीम को किया सम्मानित

1 min read

 

गौतमबुद्धनगर, 22 अक्टूबर।

धोखाधड़ी कर खाते से पैसे निकालने की घटना का सफल अनावरण करते हुए सम्पूर्ण धनराशि वापस कराने वाली आईटी सैल, ग्रेटर नोएडा पुलिस टीम को इंडलसैंड बैंक के रीजनल हैड श्री श्रीकान्त (नोएडा), श्री रजत माथुर होम मार्केट हैड (नोएडा) व श्री आशीष महाजन उपाध्यक्ष (कानून) एवं उनकी टीम द्वारा किया गया सम्मानित।

पुलिस मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार थाना बीटा-2 पर पंजीकृत मु0अ0सं0 679/20 धारा 420/467/468/471/ 120बी/406 भादवि व 66 आई टी एक्ट जिसमें अभियुक्तों द्वारा ऑनलाइन खाताधारक/पीडित के मोबाइल नंबर की दूसरी सिम निकलवाकर फर्जी दस्तावेज से डेबिट कार्ड जारी कराकर ऑनलाइन बैंकिग द्वारा खाते से 67,30,925/- रु0 (67 लाख तीस हजार नौ सौ पच्चीस रु0) फ्राड कर निकाल लिये गये थे।

इस घटना की जांच अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा विशाल पाण्डे के मार्गदर्शन में आईटी सैल, ग्रेटर नोएडा द्वारा गहनता से की गई जिसमें विवेचना के दौरान बैंक अधिकारी विक्रम कटारिया पुत्र स्व0 श्री सुनील कुमार कटारिया निवासी बी-1212, मिगसन ग्रीन मेनसन सेक्टर-जीटा-1 थाना सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा व जितेन्द्र कुमार सैनी पुत्र श्यामलाल निवासी सुषमा सदन गुप्ता कॉलोनी, राजा गार्डन, जगजीतपुर, कनखल, हरिद्वार एवं उनके सहयोगी 1. सतीश राणा पुत्र रतन सिंह राणा निवासी अग्रवाल मण्डी, टटीरी, थाना कोतवाली बागपत, जिला बागपत वर्तमान निवासी एमजी-10 सी एल्डिको माइस्टिक ग्रीन अपार्टमेन्ट, ओमीक्रोन प्रथम, थाना दादरी गौतमबुद्धनगर 2. अनुज पुत्र सतेन्द्र सिंह निवासी सैदपुर थाना औरंगाबाद, जिला बुलन्दशहर, वर्तमान पता डी-93 ज्यू प्रथम, नियर घोडी बछेडा, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर 3. प्रदीप राना पुत्र रतन सिहं निवासी अग्रवाल मण्डी, टटीरी, थाना कोतवाली बागपत, जिला बागपत वर्तमान पता दिल्ली 4. रतन सिंह राना निवासी अग्रवाल मण्डी टटीरी, थाना कोतवाली बागपत, जिला बागपत के नामों की संलिप्तता पाते हुए तकनीकि साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया एवं सम्पूर्ण धनराशि 67,30,925/- रु0 (67 लाख तीस हजार नौ सौ पच्चीस रु0) खाताधारक/पीडित को वापस कराये गये।

उपरोक्त असाधारण कार्य हेतु निरीक्षक विनय शर्मा व उनकी टीम को उचाधिकारीगण द्वारा 50,000/- रूपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करते हुए सराहना की गयी।

22.10.2021 को इंडलसैंड बैंक के रीजनल हैड, श्री श्रीकान्त (नोएडा), श्री रजत माथुर होम मार्केट हैड (नोएडा) व श्री आशीष महाजन उपाध्यक्ष (कानून) एवं उनकी टीम द्वारा श्री विशाल पाण्डे अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा को ग्रेटर नोएडा जोन में अपराध नियंत्रण एवं कुशल मार्गदर्शन में प्रशंसनीय व उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त के सफल अनावरण हेतु निरीक्षक विनय शर्मा आईटी सैल ग्रेटर नोएडा, है0का0 राकेश साइबर सैल नोएडा, है0का0 विनय कुमार सर्विलांस सैल ग्रेटर नोएडा, है0का0 प्रो0 सहदेव त्यागी आईटी सैल ग्रेटर नोएडा, का0 2481 पवनेश कुमार, म0का0 2425 नीतू रानी आईटी सैल ग्रेटर नोएडा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

 3,280 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.