मातृ मण्डल सेवा भारती नोएडा ने मनाई भगिनी निवेदिता जयंती
1 min readनोएडा, 24 अक्टूबर।
मातृ मंडल सेवाभारती नोएडा ने भगिनी निवेदिता जयंती का आयोजन सेक्टर 53 गिझोड़ में किया। प्रांत सदस्या अनीता सिंह जी ने भगिनी निवेदिता के स्वामी विवेकानंद से प्रभावित होकर भारत में किए गए सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला। भगिनी निवेदिता की कर्मभूमि भारत रही। भगिनी निवेदिता द्वारा भारत वासियों की गई सेवा अतुलनीय है। विभाग अध्यक्षा सुरभि सिंह जी ने बच्चो को योगा, व्यायाम की महता बताई एवम उन्हें जीवन का नियमित हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। जिला अध्यक्षा अनीता चौधरी जी ने बच्चों को वन्दे मातरम सिखाया। कार्यक्रम समाप्ति पर बच्चों को फल वितरित किए गए।
12,860 total views, 2 views today