खबर सच के साथ

नोएडा विधायक पंकज सिंह ने चोटपुर कॉलोनी की 6 सड़कों का किया शिलान्यास, 68 लाख होंगे खर्च

1 min read

नोएडा, 24 अक्टूबर।

नोएडा विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी श्री पंकज सिंह ने नोएडा के चोटपुर कॉलोनी में विभिन्न रास्तों का शिलान्यास किया। इन रास्तों का विकास कार्य विधायक निधि से पूर्ण कराया जायेगा। इन गलियों में कॉलोनीवासियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, हमेशा जलभराव की समस्या बनी रहती थी। कॉलानी वासियों ने विधायक पंकज सिंह जी का इस कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। इन गलियों में विधायक निधि से लगभग 12.79 लाख रू0 की लागत से चोटपुर कॉलोनी में प्रेम प्रजापति के घर से सोहन लाल व प्रवीन के घर से होते हुए सुरेन्द्र चौधरी के घर तक लगभग 200 मी0 नाली/खड़ंजा कार्य, 11.58 लाख रू0 की लागत से यषवीर के मकान से हरिद्वार के मकान तक लगभग 182.50 मी0 नाली/खड़ंजा कार्य। 5.48 लाख रू0 की लागत से सरोज के घर से मनोहर प्रसाद के घर तक लगभग 65.50 मी0 नाली/खड़ंजा कार्य, 12.13 लाख रू0 की लागत से सुभाष यादव के घर से टीका यादव से होते हुए सी.सी. रोड तक लगभग 218.50 मी0 नाली एवं खडं़जा कार्य होंगे।
इसके अलावा 23.07 लाख रू0 की लागत से सोमबाजार में राधे के मार्केट से प्रेमपाल के घर से पुराने षिव मन्दिर तक लगभग 394 मी0 नाली/खड़ंजा कार्य एवं 2.90 लाख रू0 की लागत से हेमराज कुमार के घर से गौतम मंडल के घर तक लगभग 101 मी0 नाली/खड़ंजा कार्य श्री सुधांषु त्रिवेदी, मा. सांसद राज्यभा की निधि से कराये जाऐंगे। इस दौरान चन्दगीराम यादव, बब्लू यादव,राजकुमार झा,प्रमोद बहल हरिकिषोर, मनोज उपाध्याय,भीम सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।

 8,419 total views,  4 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com |All rights reserved. | Newsphere by AF themes.