नोएडा आपके द्वार में सेक्टर 12 के नागरिक बोले, प्रियदर्शिनी पार्क के आसपास वेंडर जोन हटाएं, बना जाम का कारण
1 min read
नोएडा, 26 अक्टूबर।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नौएडा के निर्देशानुसार नौएडा प्राधिकरण द्वारा ग्रामों के उत्थान हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान “नौएडा आपके द्वार” कार्यक्रम को नौएडा के ग्रामवासियों द्वारा अत्यन्त पसन्द किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को नौएडा प्राधिकरण के महाप्रबन्धक (सिविल) पी के कौशिक द्वारा सैक्टर-12 का निरीक्षण किया गया। “नौएडा आपके द्वार” द्वितीय चरण में सैक्टर-12 का द्वितीय बार निरीक्षण महाप्रबन्धक (सिविल) द्वारा किया गया है।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबन्धक (सिविल) के साथ सम्बन्धित वर्क सर्किल, विद्युत / यांत्रिक खण्ड एवं जल खण्ड के वरिष्ठ प्रबन्धक एवं परियोजना अभियन्ता (जनस्वास्थ्य ) भी उपस्थित थे। साथ ही सैक्टर-12, आर0डब्लू०ए० प्रतिनिधि एवं सैक्टर के विभिन्न निवासीगण भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित थे
निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि कि सैक्टर-12 में सिविल एवं विद्युत कार्यों से सम्बन्धित कुल 5 करोड़ 89 लाख के 13 कार्य पूर्ण कराये गये हैं, जल एवं विद्युत कार्यों से सम्बन्धित कुल धनराशि रू एक करोड़ 6 लाख के 08 कार्य चल रहे हैं तथा जल एवं सिविल कार्यों से सम्बन्धित कुल धनराशि रू 13 करोड़ 29 लाख के 4 कार्य प्रस्तावित हैं। मै0 टाटा द्वारा सैक्टर-12 में 885 एल0ई0डी0 लाईट तथा मै0 ई०ई०एस०एल० द्वारा 88 एल0ई0डी0 लाईट कुल 973 एल0ई0डी० लाईटें स्थापित की गई है। इसके अतिरिक्त 13 नग हाईमास्ट लाईट भी स्थापित की गई हैं, जोकि शत-प्रतिशत ऊर्जीकृत हैं जिनसे सैक्टर रात्रि के समय जगमगा रहा है।
सैक्टर-12 के आर0डब्लू०ए० प्रतिनिधि एवं सैक्टरवासियों ने नौएडा प्राधिकरण द्वारा कराये जा रहे कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की है तथा प्राधिकरण के सिविल, जल एवं जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यों हेतु सैक्टरवासियों द्वारा प्रशंसा की गई। साथ ही प्राधिकरण के सिविल विभाग द्वारा सैक्टर-12 में अतिसुन्दर बारातघर बनाये जाने पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदया को महासचिव, आर0डब्लू0ए0, सैक्टर-12 द्वारा अपने पत्र के माध्यम से प्रशंसा की गई।
आर0डब्लू०ए० प्रतिनिधि एवं सैक्टरवासियों द्वारा प्राधिकरण द्वारा सैक्टर के विकास हेतु कराये गये कार्यों की प्रशंसा के साथ-साथ कुछ नई मागें भी की गई, जिनका विवरण निम्नवत है:
जल- सीवर सम्बन्धी मांग
1. गंगा जल की सप्लाई बाधित होने की दशा में सैक्टर-12 में जनता को पर्याप्त मात्रा में जल आपूर्ति के लिए सैक्टर में एक UGR और बनाया जाये।
वि० / याँ० सम्बन्धी मांग
1. सैक्टर-12 के अन्दर क्षतिग्रस्त / गिरे हुए विद्युत पोलों के स्थान पर अन्य नये पोल लगाये जायें।
जनस्वास्थ्य सम्बन्धी मांग
1. भगवती पेट्रोल पम्प के पीछे खाली पड़ी भूमि की सफाई की जाये।
2. Fogging/Larway Side Spray साप्ताह में एक बार करायी जाये।
3. नालियों की सफाई करायी जाये।
सिविल सम्बन्धी मांग
1. सरस्वती शिशु मंदिर, सैक्टर-12 और शिमला मार्केट के पास के जल भराव की समस्या का समाधान कराया जाये।
2. सैक्टर-12, Y-80 के पास उचित ढ़लान कराया जाये।
3. प्रियदर्शनी पार्क के पास वेंडर जोन बनाने के कारण ट्रैफिक जाम से आम जनता को निकलने में हो रही परेशानी के दृष्टिगत वेंडर जोन को हटाया जाये।
4. सैक्टर-12 के बारातघर को PAC / CRPF से खाली कराया जाये, जिससे जनसामन्य की आवश्यकतानुसार वैवाहिक / सामाजिक / धार्मिक कार्यों हेतु बुकिंग की जा सकें।
5. सैक्टर-12 के कवाड़ियों को हटाया जाये।
उद्यान सम्बन्धी मांग
1. शिमला पार्क में चारदीवारी की ग्रिल पर कांटे वाले तार लगाये जायें।
2. आर ब्लॉक के पार्कों के पास इंटरलॉकिंग टाईल्स लगाई जाये।
3. Y-Block & Z Block के पार्कों में घास लगाई जाये तथा टूटी हुई टाईल्स रिपेयर की जाये। 4. सैक्टर-12 के प्रियदर्शनी पार्क को नौएडा के अन्य पार्कों की भांति रखरखाव किया जाये।
5. सैक्टर में बिजली के तारों से मिलते हुए पेड़ों की छटाई की जाये।
सैक्टर-12 के निरीक्षण के दौरान कुल 15 मांगें प्राप्त हुई, जिनका संक्षिप्त विवरण निम्नानुसार
1. जल / सीवर से- 1 मांग
2. वि / याँ (खण्ड-द्वितीय) से- 1 मांग
3. जनस्वास्थ्य से – 3 मांग
4. सिविल (व०स०- प्रथम) से- 5 मांग
5. उद्यान से – 5 मांग
कुल प्राप्त मांग 15
महाप्रबन्धक (सिविल) की उपस्थिति में नियमित रूप से निरीक्षण किये जाने के फलस्वरूप सैक्टर से कम मात्रा में शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, जिसका मुख्य कारण यह है कि प्राधिकरण के कर्मचारी एवं अधिकारी सैक्टर / ग्राम में उपस्थित होकर सैक्टरों / ग्रामों की समस्याओं का निराकरण करा रहे हैं, जिससे सैक्टरवासियों को अत्यन्त सुविधा मिल रही है तथा सैक्टरवासी काफी प्रसन्न हैं।
3,802 total views, 2 views today