नोएडा खबर

खबर सच के साथ

राजस्थान कल्याण परिषद ने नोएडा शिल्प हाट में मनाया दीपावली मिलन कार्यक्रम

1 min read

नोएडा, 30 अक्टूबर।

राजस्थान कल्याण परिषद द्वारा दीपावली मिलन समारोह कल सांय नोएडा शिल्प हाट स्थित चोखी हवेली में बड़ी धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर संस्था की महिला सदस्यों द्वारा विभिन्न तरह की रंगोली सजाई गई तथा प्रथम तीन बेहतरीन रंगोली के लिए चांदी के सिक्के दिये गए। इस अवसर पर 56 भोग के प्रसाद का इंतजाम संस्था के सदस्यों द्वारा किया गया था। भगवान की पूजा करने के बाद सभी उपस्थित लोगों को 56 भोग प्रसाद का वितरण किया गया। दीपावली मिलन कार्यक्रम की सफल बनाने के लिए संयोजक अनिल अग्रवाल एवं संस्था के अध्यक्ष के सी गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। आज के कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में जीपी केडिया, के एल बैद, आरपी सोनी, महेंद्र शाह, डॉ नरेश शर्मा, पवन शर्मा, अरविंद बैद, जुगल किशोर भारती, जीवन जैन, अनिल जैन, विजय सोनी, प्रदीप बजाज, जीसी माहेश्वरी,आर सी बजाज, दिनेश माहेश्वरी, अरविंद सोनी, प्रदीप गर्ग, राजीव गुप्ता, अंजनी सरार्फ, सरिता गुप्ता, ललिता मेहता, सीमा अग्रवाल,पारुल माहेश्वरी, दिनेश चांडक, रामरतन शर्मा, कपिल लखोटिया, एनके मालपानी सहित कई अन्य गणमान्य लोगों ने शिरकत की।

 7,399 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.