नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा आपके द्वार में सेक्टर 17 पहुंचे नोएडा के अफसर, सामुदायिक केंद्र बनाने की मांग

1 min read

“नौएडा आपके द्वार” कार्यक्रम के माध्यम से सैक्टर-17 के निरीक्षण
के सम्बन्ध में

मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नौएडा के निर्देशानुसार नौएडा प्राधिकरण द्वारा सैक्टरों / ग्रामों के उत्थान हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान “नौएडा आपके द्वार” कार्यक्रम को नौएडा के ग्रामवासियों / सैक्टरवासियों द्वारा अत्यन्त पसन्द किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को नौएडा प्राधिकरण के महाप्रबन्धक (सिविल) द्वारा सैक्टर-17 का निरीक्षण किया गया। “नौएडा आपके द्वार” कार्यक्रम के द्वितीय चरण में महाप्रबन्धक (सिविल) द्वारा सैक्टर-17 का निरीक्षण क्रमशः चतुर्थ स्थान पर किया गया है।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबन्धक (सिविल) के साथ सम्बन्धित वर्क सर्किल, विद्युत / यांत्रिक खण्ड एवं जल खण्ड के वरिष्ठ प्रबन्धक एवं परियोजना अभियन्ता (जनस्वास्थ्य ) भी उपस्थित थे। साथ ही सैक्टर- 17, आर0डब्लू०ए० प्रतिनिधि एवं सैक्टर के विभिन्न निवासीगण भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया है कि सैक्टर-17 में सिविल एवं विद्युत कार्यों से सम्बन्धित कुल धनराशि रु० 69.10 लाख के 05 कार्य पूर्ण कराये गये हैं, जल विभाग के कार्यों से सम्बन्धित कुल धनराशि रू० 193.72 लाख के 04 कार्य प्रगतिरत हैं तथा सिविल कार्यों से सम्बन्धित कुल धनराशि रू0 5.50 लाख का 01 कार्य प्रस्तावित हैं। मै० टाटा द्वारा सैक्टर-17 में 222 एल0ई०डी० लाईट तथा मै0 ई०ई०एस०एल० द्वारा 21 एल0ई0डी0 लाईट, इस प्रकार कुल 243 एल0ई0डी0 लाईटें स्थापित की गई हैं, जोकि शत-प्रतिशत ऊर्जीकृत हैं जिनसे सैक्टर रात्रि के समय जगमगा रहा है।

उल्लेखनीय है कि सैक्टर-17 के आर0डब्लू०ए० प्रतिनिधि एवं सैक्टरवासियों द्वारा नौएडा प्राधिकरण द्वारा कराये जा रहे कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की गई तथा प्राधिकरण के सिविल, जल एवं जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यों हेतु सैक्टरवासियों द्वारा प्रशंसा की गई। साथ ही प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैक्टर में सफाई कार्य हेतु सचिव, आर0डब्लू0ए0, सैक्टर-17ए, नौएडा द्वारा प्रशंसा पत्र भी दिया गया।

आर0डब्लू0ए0 प्रतिनिधि एवं सैक्टरवासियों द्वारा प्राधिकरण द्वारा सैक्टर के विकास हेतु कराये गये कार्यों की प्रशंसा के साथ-साथ कुछ नई मागें भी की गई, जिनका विवरण निम्नवत है:

जल- सीवर सम्बन्धी मांग
1. क्षतिग्रस्त पम्प हाउस की मरम्मत करायी जाये।

वि० / याँ० सम्बन्धी मांग
1. विद्युत केबिल को अण्डरग्राउण्ड करायी जाये।

सिविल सम्बन्धी मांग
1. प्रवेश द्वार से सैक्टर-18 तक ट्रैफिक की सम्भावना बनी रहती है साथ ही प्रवेश द्वार के पास कुछ स्थान पर मार्ग क्षतिग्रस्त है। ट्रैफिक से निजात एवं क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत करायी जाये।
2. सामुदायिक केन्द्र बनवाया जाये।
3. सैक्टर-27 क्लव में सदस्यता दिलायी जाये।

उद्यान सम्बन्धी मांग
1. पार्क में नई घास लगवायी जाये।

सैक्टर-17 के निरीक्षण के दौरान कुल 06 मांगें प्राप्त हुई, जिनका संक्षिप्त विवरण निम्नानुसार है:

1. जल / सीवर विभाग से प्राप्त – 1 मांग

2. वि / याँ (खण्ड-तृतीय) विभाग से प्राप्त – 1 मांग

3. सिविल (व०स०-द्वितीय) विभाग से प्राप्त – 3 मांग

4. उद्यान विभाग से प्राप्त – 1 मांग

कुल प्राप्त – 6 मांग

महाप्रबन्धक (सिविल) की उपस्थिति में नियमित रूप से निरीक्षण किये जाने के फलस्वरुप सैक्टर से कम मात्रा में शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिसका मुख्य कारण यह है कि प्राधिकरण के कर्मचारी एवं अधिकारी सैक्टर में उपस्थित होकर सैक्टरों की समस्याओं का निराकरण करा रहे हैं, जिससे सैक्टरवासियों को अत्यन्त सुविधा मिल रही है तथा सैक्टरवासी काफी प्रसन्न हैं।

 6,852 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.