नोएडा की मतदाता सूची में बहुत गलतियां -सपा नेता कुंवर बिलाल बर्नी
1 min read
नोएडा, 7 नवम्बर।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ,के निर्देश एवम प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के पत्र संख्या 1675/2021 दिनाक 01/11/2021के अनुपालन हेतु कुँवर बिलाल बर्नी द्धारा 61 नोएडा विधानसभा क्षेत्र की बूथ संख्या, 189, 190,191,192,193,194,195,196,201,202,204,205,208 की मतदाता सूची का अवलोकन किया उक्त मतदाता सूचियों से अधिकांश मतदाताओं के नाम शामिल नही है,और साथ ही मतदाताओं के नाम , पते ग़लत दर्शाये गए है।
यहाँ तक ग्राम अट्टा व कैलाश धाम सोसाइटी सेक्टर 50 के मतदाताओ के नाम मतदान केंद्र सेक्टर 33 से जोड़ा गया है,जिसके कारण मतदाताओं को मतदान केंद्र अत्यधिक दूरी होने की स्थिति के कारण बहुत परेशानियों का सामना करना होगा यहाँ तक सैंकड़ों मतदाताओ के नाम मतदान सूची से कट गए है, और मतदान सूची में मतदाताओं के नाम व पते भी गलत दर्शाये गए है।
6,761 total views, 2 views today