खबर सच के साथ

इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल-2021 के विरोध में 15 दिसंबर को जंतर मंतर पर विशाल सत्याग्रह, देश भर में भी प्रदर्शन -शैलेंद्र दुबे

1 min read

 

-इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2021 के विरोध में जन्तर मंतर पर 15 दिसम्बर को विशाल सत्याग्रह

नई दिल्ली, 4 दिसम्बर।

संसद में बिल पेश किया गया तो उसी समय देश के 15 लाख बिजली कर्मी कार्य बहिष्कार कर पूरे दिन विरोध प्रदर्शन करेंगे।
बिजली कर्मचारियों व इंजीनियरों की राष्ट्रीय समन्वय समिति नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इम्प्लॉइज एन्ड इंजीनियर्स ने निर्णय लिया है कि संसद के शीतकालीन सत्र में जिस दिन इलेक्ट्रीसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2021 रखा जाएगा उसी दिन देश के तमाम 15 लाख बिजली कर्मचारी व इंजीनियर बिना और कोई नोटिस दिये कार्य बहिष्कार कर पूरे दिन विरोध प्रदर्शन करेंगे।
ऑल इंडिया पॉवर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इम्प्लॉइज एन्ड इंजीनियर्स की बैठक में इलेक्ट्रीसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2021 के विरोध में व्यापक आन्दोलन चलाने का निर्णय लिया गया। 15 दिसम्बर को दिल्ली में आयोजित विशाल सत्याग्रह में देश के सभी प्रान्तों के बिजली कर्मी सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व 8 दिसम्बर को सभी प्रान्तों की राजधानियों सहित समस्त जनपदों व परियोजनाओं पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रीसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2021 के जरिये केंद्र सरकार बिजली वितरण का मुनाफे वाला क्षेत्र निजी घरानों को सौंपना चाहती है जिससे सरकारी बिजली वितरण कंपनियों की वित्तीय हालात और खराब हो जाएगी जिसका परिणाम अन्ततः आम उपभोक को भुगतना पड़ेगा।

 3,831 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com |All rights reserved. | Newsphere by AF themes.