नोएडा खबर

खबर सच के साथ

सपा नोएडा महानगर इकाई ने डॉ भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया

1 min read

नोएडा, 6 दिसम्बर।

समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर ने महानगर अध्यक्ष दीपक विग के नेतृत्व में सोमवार को डॉ भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया। प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
सपा महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने कहा कि बाबा साहब ने संसार में समरसता, एकता का काम किया। डॉ भीमराव आंबेडकर ने संविधान में अमीर-गरीब, छोटे-बड़े सभी के लिए एक वोट का प्रावधान किया था। गरीबों, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ों को समाज की मुख्य धारा में शामिल करने की व्यवस्था के लिए उनके प्रयासों को भुलाया नहीं जा सकता। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रत्याशी श्री सुनील चौधरी ने कहा कि डॉ आंबेडकर ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई। बाबा साहब ने घोर अन्याय, अपमान को सहकर हम सभी को न्याय, सम्मान संविधान के माध्यम से दिया। सामाजिक, आर्थिक गैर बराबरी को बाबा साहब खत्म करना चाहते थे, लेकिन उसे पूरा नहीं कर पाए। महासचिव शंभू प्रसाद पोखरियाल ने कहा कि बाबा साहब ने कहा था कि राजनैतिक सत्ता वह चाभी है, जिससे हर सामाजिक ताले खोले जा सकते है। प्रवक्ता गौरव कुमार यादव ने कहा कि बाबा साहब ने एक सुंदर संविधान दिया। इससे हम सबको समानता के रूप में जीने का हक है। भाजपा शासन में दलितो को नौकरियों से वंचित किया जा रहा है। बाबा साहब ने हमें विपरीत परिस्थितियों में एक पवित्र संविधान दिया, लेकिन 70 वर्षों से जो सरकारें चल रही वह संविधान विरूद्ध कार्य कर रही हैं। आज के इस कार्यक्रम में मौजूद मुख्य लोगों में दीपक विग, सुनील चौधरी, गौरव चाचरा,शकील सैफी ,शंभू प्रसाद पोखरियाल, गौरव कुमार यादव ,कुलदीप शर्मा, गौरव सिंघल, सुनीता शारदा, मुन्ना आलम,अजीम अली जैदी, विवेक यादव, नदीम सैफी, जलीस अल्वी, शहजाद, साहिल चौधरी ,मानसी बाली, मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 12,998 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.