अटल जयंती पर नोएडा में अटल संकल्प यात्रा निकालेगा भारतीय जनता युवा मोर्चा
1 min read
नोएडा, 24 दिसम्बर।
भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी जी के निर्देशानुसार नोएडा महानगर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में श्रद्धेय अटल जी की 98 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 25 दिसंबर 2021 को नोएडा महानगर में बाइक यात्रा का आयोजन किया जाएगा॥ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय रेसलिंग खिलाड़ी एवं भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ,भाजयुमो उत्तर प्रदेश पश्चिम क्षेत्र प्रभारी बबिता फोगाट जी रैली का शुभारंभ करेंगी॥ कार्यक्रम में भाजयुमो उत्तर प्रदेश मंत्री अंजलि चौहान तथा क्षेत्रीय मंत्री अचिन गौतम भी उपस्थित रहेंगे॥ बाइक यात्रा नोएडा स्टेडियम गेट नंबर 4 से आरंभ होकर नोएडा महानगर के आठों मंडलों से गुजरते हुए सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन पर समाप्त होगी॥ यात्रा की पूर्व संध्या पर भाजयुमो ने जिला कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया तत्पश्चात यात्रा की तैयारियों के उपलक्ष्य में बैठक का आयोजन किया गया॥ प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला प्रभारी एवं वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा युवा मोर्चा भाजयुमो क्षेत्रीय मंत्री अचिन गौतम जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव महामंत्री अनुज प्रधान मोहित शर्मा अर्पित मिश्रा नरेंद्र जोगी नवीन मिश्रा धर्मेंद्र चौहान प्रवीण चौहान नीरज चौहान आदेश त्यागी साधना शर्मा श्रवण गौतम कपिल धारीवाल राहुल शर्मा मोनू जोगी विपिन प्रधान विपिन भाटी सूर्या शर्मा इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
2,073 total views, 2 views today