नोएडा में 9 स्थानों पर पिंक वेंडिंग जोन का लोकार्पण सांसद डॉ महेश शर्मा व नोएडा विधायक पंकज सिंह ने किया
1 min read
नोएडा, 3 जनवरी।
नौएडा प्राधिकरण की सीईओ श्रीमती रितु माहेश्वरी, सांसद डॉ महेश शर्मा व नोएडा विधायक पंकज सिंह द्वारा नौएडा के विभिन्न 9 स्थानों पर महिला वेन्डर्स हेतु नौएडा प्राधिकरण द्वारा स्थापित पिंक वेन्डिंग जोन का लोकार्पण किया गया।
उल्लेखनीय है कि कि मिशन शक्ति की मंशानुरूप महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत महिला वेन्डर्स को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु नौएडा प्राधिकरण द्वारा नौएडा के विभिन्न स्थानों पर पिंक वेन्डिंग जोन की स्थापना की गई है। ये वेन्डिंग जोन, सैक्टर-2 (डी-ब्लॉक पार्क), सैक्टर-37, सैक्टर-44, सैक्टर-62 (फोर्टिस हॉस्पिटल के समीप), सैक्टर-57, सैक्टर-76-77 मार्ग (महागुन मॉर्डन सोसाइटी के समीप) सैक्टर-88 (फूल मण्डी के समीप), सैक्टर-93ए सैक्टर-125 (एमिटी स्कूल के समीप) में स्थित हैं।
सभी पिंक वेन्डिंग जोन की सूची निम्नवत् है:
वेन्डर्स क्षमता
1. सैक्टर-2 डी-ब्लॉक में 5 वेन्डर्स क्षमता
2. सैक्टर-37 में 5 वेन्डर्स क्षमता
3. सैक्टर-44 में 10 वेन्डर्स क्षमता
4. सैक्टर-62 फोर्टिस हॉस्पिटल में 10 वेन्डर्स क्षमता
5. सैक्टर-57 में 5 वेन्डर्स क्षमता
6. सैक्टर-76-77 महागुन मॉडर्न सोसाइटी के समीप में 5 वेन्डर्स क्षमता
7. सेक्टर-88 में 5 वेन्डर्स क्षमता
8. सैक्टर-93ए में 5 वेन्डर्स क्षमता
9. सैक्टर-125 एमिटी स्कूल के समीप में 5 वेन्डर्स क्षमता
कुल वेन्डर्स क्षमता – 55
उपरोक्त के अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान रु0 223 करोड़ की लागत से किये जाने वाले पर्थला चौक से सैक्टर-112 तक एफ.एन.जी. मार्ग के 2600 मी० मुख्य कैरिजवे का सुदृढीकरण का कार्य का शिलान्यास भी किया गया।
3,869 total views, 2 views today