नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा में तीन साल की बच्ची की हत्या की गुत्थी सुलझाई, बच्ची की दादी का प्रेमी गिरफ्तार

1 min read

 

नोएडा, 3 जस्नवरी।

थाना फेज टू पुलिस द्वारा 3 साल की बच्ची की हत्या के केस का खुलासा कर दिया गया है। इस सिलसिले में बच्ची की हत्या करने वाले आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त बच्ची की दादी का प्रेमी बताया गया है।

पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के मुताबिक 25 दिसम्बर, 21 को वादिया ने अपनी तीन वर्षीय पोती के अचानक दिनांक 24.12.21 को गुम होने की सूचना दी थी। सूचना के आधार पर थाना फेस 2 पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 746/2021 धारा 363 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा बच्ची की तलाश की जाने लगी। दिनांक 28.12.2021 को गुमशुदा बच्ची का शव निर्माणाधीन कावेरी बिल्डिंग ग्राम इलाहाबास से बरामद हुआ। पोस्टमार्टम आख्या से मृतका की हत्या कर शव को छिपाने व लैगिंक कृत्य के तथ्य पाये जाने के आधार पर अभियोग में धारा 363 भादंवि को विलोपित करते हुए धारा 302/201/376 एबी/377 भादंवि व 5/6 पोक्सो एक्ट की वृद्धि की गयी।
पुलिस द्वारा गहनता से जांच करने पर पाया गया कि मृतका बच्ची की दादी नीरज शर्मा वादिया के अवैध सम्बन्ध अभियुक्त हेमन्त उर्फ मुनीम पुत्र लाल सिंह निवासी नंगला मायापुर थाना खानपुर जिला बुलन्दशहर वर्तमान निवासी सब्जी मण्डी सेक्टर 88 फेस 2 नोएडा गौतमबुद्धनगर से थे। हेमन्त उर्फ मुनीम उपरोक्त द्वारा आपराधिक मानसिक प्रवृत्ति के चलते वादिया नीरज शर्मा के साथ षडयंत्र रचकर अपने प्रेम प्रसंग एवं शादी रचाने में बाधा मानकर नृसंश हत्या कर दी गयी तथा शव को सबूत नष्ट करने के इरादे से बिल्डिंग में पडे प्लाई की लकडी से छिपा दिया गया। इस नृसंश हत्या में संलिप्त अपराधी हेमंत उर्फ मुनीम को सेक्टर 88 पार्क से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त का विवरणः

हेमन्त उर्फ मुनीम पुत्र लाल सिंह निवासी नंगला मायापुर थाना खानपुर जिला बुलन्दशहर वर्तमान निवासी सब्जी मण्डी सेक्टर 88 थाना फेस 2 नोएडा गौतमबुद्धनगर।

पंजीकृत अभियोग का विवरणः

मु0अ0सं0 746/2021 धारा 302/201/376 एबी/377/120बी भादवि व 5/6 पोक्सो एक्ट थाना फेस 2 नोएडा गौतमबुद्धनगर।

आपराधिक इतिहास का विवरणः-

1. मु0अ0सं0 193/2016 धारा 395/412 भादवि थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद।
2. मु0अ0सं0 266/2016 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद।
3. मु0अ0सं0 344/2016 धारा 136 विद्युत अधिनियम थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद।
4. मु0अ0सं0 380/2016 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद।
5. मु0अ0सं0 148/2016 धारा 136 विद्युत अधिनियम थाना धौलाना जनपद हापुड।
6. मु0अ0सं0 158/2016 धारा 136 विद्युत अधिनियम थाना धौलाना जनपद हापुड।
7. मु0अ0सं0 002/1998 धारा 379/411 भादवि कोतवाली बुलन्दशहर।
8. मु0अ0सं0 267/2016 धारा 420/414भादवि थाना मंसूरी जनपद गाजियाबाद।
9. मु0अ0सं0 06/1992 धारा 379/411 भादवि कोतवाली बुलन्दशहर।

 2,461 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.