किसान नेता खलीफा सुखबीर से मिलकर सपा नोएडा महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने आंदोलन में जीत पर दी बधाई
1 min read
नोएडा, 4 जनवरी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार महानगर अध्यक्ष दीपक विग महानगर उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल महानगर मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता गौरव कुमार यादव वह छात्र सभा अध्यक्ष अतुल यादव, भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा वह उनकी टीम से उनके आवास नोएडा सेक्टर 70 पर मिलकर उन्हें और उनकी पूरी टीम को जीत की बधाई दी और सुखबीर खलीफा समेत जो किसान अनशन पर बैठे थे उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली, महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा ही किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी थी, खड़ी है और हमेशा खड़ी रहेगी, समाजवादी सरकार आने पर जो हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने किसानों से वादे किए हैं वह सारे वादे पूरे किए जाएंगे और जो भी किसानों की समस्याएं हैं उनको भी दूर करने का काम किया जाएगा, और उन्होंने कहा कि नोएडा के इतिहास में कभी भी इतना बड़ा आंदोलन इतने दिनों तक और इतनी अनुशासन के साथ नहीं हुआ है इसके लिए सुखवीर खलीफा व उनकी पूरी टीम बधाई के पात्र है, उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल व मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता गौरव कुमार यादव ने कहा कि इससे पहले भी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव किसानों की समस्या को लेकर किसान नेता सुखबीर खलीफा से मोबाइल पर बात कर चुके हैं,प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल किसान नेता सुखबीर खलीफा से धरना स्थल पर जा के मिल चुके हैं और उनकी समस्या को हल करने का भी उन्होंने आश्वासन दिया है, सपा नोएडा महानगर अध्यक्ष दीपक विग भी धरने को संबोधित कर चुके हैं छात्र सभा अध्यक्ष अतुल यादव ने कहा कि पूरी युवाओं की टीम किसानों की हक की लड़ाई में साथ खड़ी है, किसान नेता सुखबीर खलीफा ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती वह पीछे हटने वालों में से नहीं है अगर दोबारा आंदोलन फिर से करना पड़े तो उसके लिए भी पीछे नहीं हटेंगे पर अपना हक लेकर रहेंगे।
4,777 total views, 2 views today