महिला सशक्तिकरण के लिए सूरज है दादी चन्द्रो तोमर-धीरेन्द्र सिंह, विधायक जेवर
1 min read
– नोएडा शूटिंग रेंज अब चंद्रो तोमर के नाम से जाना जाएगा
नोएडा, 5 जनवरी।
शूटर दादी के नाम से मशहूर अंतराष्ट्रीय शूटर चंद्रो तोमर जी के नाम से नोएडा शूटिंग रेंज का नाम जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के प्रस्ताव पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी ने 22 जून 2021 में बड़ा फैसला लिया और नोएडा स्थित शूटिंग रेंज का नाम बदलकर चंद्रो तोमर के नाम पर रखे जाने का ऐलान किया था। आज का यह कार्यक्रम मानव रचना संस्था द्वारा आयोजित किया गया।
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि चंद्रो तोमर जी नारी सशक्तिकरण की अप्रतिम प्रतीक रही थीं। चंद्रो तोमर जी ने जब निशानेबाजी को अपनाया, तब उनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक थी, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीती। पहले महिलाएं अपने घरों से बाहर निकल नहीं पाती थीं, लेकिन अब इसमें बदलाव आया है। अब हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी सफलता के झंडे भी गाड़े हैं, जिसके चलते महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता के नए-नए मापदंड स्थापित कर रही हैं। इसलिए वे मजबूत हौसलों के साथ आगे बढ़ें। स्वर्गीय दादी चंद्रो तोमर जी इसकी जीती जागती उदाहरण है कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया और देश और प्रदेश का नाम रोशन किया।
इस मौके पर गौतमबुद्धनगर सांसद डॉ महेश शर्मा जी व नोएडा से विधायक पंकज सिंह जी ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती रितु माहेश्वरी के साथ प्रधान महाप्रबंधक श्री राजीव त्यागी व प्रबंधक श्री पी.के कौशिक जी आदि मौजूद रहे।
4,792 total views, 2 views today