छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दादरी प्रत्याशी दीपक भाटी चोटीवाला के चुनाव प्रचार में बिसरख और दुजाना पहुंचे, दिखी भारी भीड़
1 min read
दादरी, 17 जनवरी।
कांग्रेस पार्टी के दादरी प्रत्याशी दीपक भाटी चोटीवाला के लिए घर घर वोट मांगने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने आज दादरी विधानसभा के गाँव बिसरख और दुजाना के गाँवो में डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया व अपने राज्य की खुशहाली व विकास के बारे में किसानों को आश्वस्त किया कहा कि उत्तर प्रदेश में भी जाति,धर्म से ऊपर उठकर आप लोग कांग्रेस की सरकार बनाएंगे ।आज पूरे प्रदेश का किसान,नोजवान ,सभी परेशान है ,रोजगार के लिए युवा भटक रहा है । दादरी से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि दादरी पर इस बार कांग्रेस का परचम लहराएगा। इस अवसर पर प्रत्याशी दीपक भाटी चोटीवाला,जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा ,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर,किसान कांग्रेस अध्यक्ष गौतम अवाना,पूर्व जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ,अजीत दौला,सुदेश प्रधान,तेजवीर नेता जी ,प्रकाश नागर,उदय नागर आदि उपस्थित रहे ।
6,136 total views, 2 views today