नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा विधायक और भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह ने मोरना व चौड़ा रघुनाथपुर में चुनाव प्रचार किया

1 min read

नोएडा, 24 जनवरी।

भाजपा नोएडा महानगर प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक पंकज सिंह जी ने घर-घर संपर्क अभियान को तीव्र गति प्रदान की। पंकज सिंह ने ग्राम मोरना एवं चौड़ा में ग्रामवासियों से भी संपर्क कर भारतीय जनता पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाएं एवं नीतियों से अवगत कराया तथा विगत 5 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नोएडा महानगर में किए गए विकास कार्यों की चर्चा करी॥
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रभारी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष भाजपा नोएडा मनीष शर्मा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ने सभी मंडलों में घर घर संपर्क अभियान को आगे बढ़ाते हुए नोएडा वासियों से 10 फरवरी को वर्तमान विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह को पुनः भारी मतों से विजयी बनाने का अनुरोध किया। अभियान में अनुज शर्मा अर्पित मिश्रा नरेंद्र जोगी प्रवीण चौहान नीरज चौहान साधना शर्मा आकाश शर्मा शिवम पांडे उत्कर्ष मिश्रा शिवा ठाकुर इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक पंकज सिंह ने घर-घर संपर्क अभियान की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय विहार सेक्टर 82 एवं विवेक विहार पॉकेट 7 पॉकेट 12 तक पहुंचे और सभी नोएडा वासियों से 10 फरवरी को कमल के फूल के बटन को दबाकर उनको भारी मतों से विजयी बनाने का अनुरोध किया॥
घर-घर संपर्क अभियान में श्रीमती सुषमा सिंह जी ने भी सेक्टर 122 पहुंचकर वहां की महिलाओं के साथ संवाद स्थापित किया तथा सभी महिलाओं से 10 फरवरी को कमल को अपना मतदान देने का आग्रह किया।

मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर ने बताया कि विधायक  पंकज सिंह 25 जनवरी 2022 को 10:30 बजे ममुरा में , 12:00 बजे श्रमिक कुंज, सेक्टर 66 में, 1:00 बजे गढ़ी चौखंड़ी में और दोपहर 2.00 बजे बहलोलपुर में चुनाव प्रचार करेंगे।

 

 10,572 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.