खबर सच के साथ

नोएडा विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी पंकज सिंह का डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान जारी

1 min read

नोएडा, 29 जनवरी।

नोएडा विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतर्गत शनिवार को सुल्तानपुर, अजगरपुर, बकतावरपुर, रायपुर, सेक्टर 46, फ़ेज़ 2, सेक्टर 9, सेक्टर 105, सेक्टर 61 में पंकज सिंह का जन सम्पर्क रहा।

उन्होंने ग्राम वासियों से संवाद किया साथ ही भाजपा की सरकार से जो पिछले 5 सालों में प्रदेश में बदलाव आए उन पर लोगों से बात करी।
उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा की जब से भाजपा की सरकार केंद्र या प्रदेश में बना है तब से तेज गति से विकास कर कार्य किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने डोर टू डोर जाकर लोगो से भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील किया। इस मौके पर सुल्तानपुर मे महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री उमेश त्यागी, प्रधान सत्यप्रकाश त्यागी,सुरेंद्र त्यागी, शिवनारायण शर्मा,जगदीश शर्मा,नत्थुराम त्यागी,निरंजन शर्मा,सत्यप्रकाश,संदीप त्यागी,आयुष त्यागी,परवीन त्यागी,अभय त्यागी,संतराम त्यागी,विजय त्यागी,दिपक त्यागी,भीम त्यागी,भुल्लन त्यागी,सतीश त्यागी,निरंजन शर्मा,राजू त्यागी,विकाश शर्मा,सतीश शर्मा,तुषार त्यागी,अंकित त्यागी धर्मदर शर्मा मौजूद रहे।

उधर भारतीय जनता पार्टी के नोएडा विधानसभा प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक पंकज सिंह ने अरुण विहार में सैनिकों के परिवार वालों से जनसंपर्क किया, पंकज सिंह ने कहा कि सैनिकों की दशकों पुरानी मांग ” वन रैंक वन पेंशन” मोदी जी के नेतृत्व में ही सैनिकों को प्राप्त हुआ तथा भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सैनिकों की सुविधाएं एवं सुरक्षा के लिए अनेकों दूरगामी कदम उठाए जिसके परिणाम स्वरूप आज भारत में बहुत से रक्षा उपकरणों के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ तथा पुरानी भारतीय प्रतिरक्षा कंपनियों को विदेशों से भी आर्डर प्राप्त होने लगे॥ कार्यक्रम में कर्नल आई पी सिंह ब्रिगेडियर एनबी सिंह कर्नल शशि वैद्य कर्नल जेपी सिंह, रवि कांत मिश्रा मनीष शर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

 2,050 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com |All rights reserved. | Newsphere by AF themes.