नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा में कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के चुनाव प्रचार में फ्लैट बायर्स का मुद्दा बना गम्भीर, प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया

1 min read

नोएडा, 3 फरवरी।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में फ्लैट बायरों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर कांग्रेस काफी गंभीर हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नोएडा में जनसंपर्क के दौरान पहले फ्लैट बायरों की पीड़ा सुनी तो गुरुवार को इस मुद्दे को जोरशोर से उठाते हुए ट्वीट भी किया। वहीं नोएडा की कांग्रेस प्रत्याशी पंखुडी पाठक ने गुरुवार को अपने जनसंपर्क के दौरान लोगों को यह बात बताई और कहा कि कांग्रेस पार्टी फ्लैट बायरों के साथ है और उनकी लड़ाई में हरसंभव मदद करेगी।
दरअसल नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कई सालों से लोगों की रजिस्ट्री रुकी हुई है। इसकी वजह से फ्लैट बायरों को अपने ही मकानों में किरायेदारों की रहना पड़ रहा है। गुरुवार को प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में यह बात फिर से दोहराई है। इस संबंध में पंखुड़ी पाठक ने गुरुवार को भी जब जनसंपर्क किया तो उन्होंने फ़्लैट बायर्स की समस्या के बारे में लोगों से बात करते हुए बताया कि प्रियंका गांधी फ़्लैट बायर्स की समस्या को लेकर काफी गंभीर हैं और उन्होंने इसको लेकर आज एक ट्वीट भी किया है कि कांग्रेस पार्टी फ्लैट बायर्स पीड़ितों के साथ उनकी लड़ाई लड़ेगी और उनका हक भी दिलवाएगी।
वहीं वरिष्ठ नेता अनिल यादव ने महानगर अध्यक्ष व पदाधिकारियों के साथ बरौला, हाजीपुर, गेझा, नया गांव व जलपुरा में घर घर जाकर लोगों से संपर्क किया तथा पंखुड़ी पाठक के लिए वोट मांगे। हाजीपुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश अवाना द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया तथा लोगों से पंखुड़ी पाठक के लिए वोट करने की अपील की गई। अनिल यादव ने प्रचार करते हुए लोगों वादा किया कि गांवों की हर समस्या के समाधान को प्राथमिकता से किया जाएगा।
आज नोएडा के विभिन्न गांवों व सैक्टरों में काँग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ हरियाणा सेवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा जन सम्पर्क कर काँग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के लिए वोट मांगे गए।

 4,373 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.