कांग्रेस नेता दिनेश अवाना को प्रदेश कांग्रेस ने हाथरस में सौंपी अहम जिम्मेदारी
1 min read
नोएडा, 15 फरवरी।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व नोएडा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जिन्होंने कांग्रेस पार्टी को नोएडा में अलग पहचान दिलाई 2022 के विधानसभा में जिन की मजबूत दावेदारी रही कद्दावर नेता दिनेश अवाना की मेहनत व व्यक्तिगत परिचय को देखते हुए उन्हें जनपद हाथरस की 79 सादाबाद विधानसभा में कोआँडिनेटर की जिम्मेदारी प्रदान की। श्री दिनेश अवाना ने राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाढ्रा जी का धन्यवाद किया व पार्टी जहाँ भी जिम्मेदारी देगी वहाँ काम करने के लिये हमेशा तैयार रहेंगे दिनेश अवाना एडवोकेट जी ने प्रदेश टीम व राष्ट्रीय नेतृत्व का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया।
उधर अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य नोएडा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश अवाना एडवोकेट को उत्तर प्रदेश कांग्रेस की और से हाथरस की सादाबाद विधानसभा का कोआँडिनेटर बनाये जाने पर नोएडा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शहाबुदीन ने साथियों सहित सम्मान किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष शहाबुदीन,उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सदस्य पंडित प्रमोद शर्मा,वरिष्ठ समाजसेवी यशपाल अवाना,जिला अध्यक्ष एनएसयूआई राजकुमार मोनू,छात्र नेता गौरव अधाना,अकित पाठक,नीरज अवाना,रणवीर भाटी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहें।
5,114 total views, 4 views today