नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी शहर में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की धीमी गति से नाराज, अगले हफ्ते करेंगी निरीक्षण,
1 min read![](https://noidakhabar.com/wp-content/uploads/2022/02/20211229_200759-1.jpg)
नोएडा, 22 फरवरी।
नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती रितु माहेश्वरी ने मंगलवार को प्राधिकरण के सिविल अभियन्त्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक ली, जिसमें समस्त वर्क सर्किलों के सिविल कार्यों की प्रगति, टेण्डर प्रक्रिया में चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। उक्त बैठक में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (पी), अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एम) प्रधान महाप्रबन्धक, महाप्रबन्धक एवं समस्त वर्क सर्किलो के वरिष्ठ प्रबन्धक उपस्थित रहे।
नौएडा प्राधिकरण के अन्तर्गत कुल स्वीकृत 440 कार्यों के सापेक्ष 239 कार्य प्रारम्भ कराये गये है। अवशेष कुल 201 कार्यों में निविदा प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उक्त कार्यों को स्वीकृति पत्र जारी करने की स्थिति तक लाया जाये। समीक्षा बैठक में वर्क सर्किल- 1.5 एवं 7 के निविदा प्रक्रिया में लम्बित कार्यो की धीमी प्रगति पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदया द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की गई है तथा वर्क सर्किल – 1, 5 एवं 7 के वरिष्ठ प्रबन्धको को समस्त वर्क सर्किलो को 28.02.2022 तक निविदा प्रक्रिया में चल रहे कार्यों की समस्त प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उक्त कार्य के स्वीकृति पत्र निर्गत किये जाने की स्थिति में लाते हुए दिनांक 11.03.2022 को उक्त समस्त कार्यों पर स्वीकृति पत्र निर्गत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त की पुनः समीक्षा बैठक मार्च के प्रथम सप्ताह में आहुत की जायेगी।
वर्क सर्किल वार समीक्षा बैठक में अनुरक्षण कार्यों की प्रगति अपेक्षाकृत कम पाई गई तथा समस्त वर्क सर्किलो को समस्त अनुरक्षण कार्य दिनांक 28.02.2022 तक पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदया द्वारा दिनांक 28.02.2022 एवं 01. 03.2022 को वर्क सर्किल वार अनुरक्षण कार्यों एवं अन्य विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जायेगा।
स्वच्छ सर्वेक्षण के दृष्टिगत शौचालय एवं यूरिनल के निकट अतिक्रमण प्रभावी तरीके से हटाया जाये तथा अवैध वेन्डर्स / पथ विक्रेताओं पर उचित कार्यवाही की जाये। वेन्डिंग प्रक्रिया में चयनित, पथ विक्रेताओं को उनके आवंडित, वेन्डिंग जोन में शिफ्ट किया जाये।
इसके अतिरिक्त समस्त वर्क सर्किलो को निर्देशित किया गया कि अपने क्षेत्रान्तर्गत खाली प्लाटो की पर्याप्त सफाई पूर्व वर्ष की भाति कराई जाये। आगामी 15 दिवसों में प्लास्टिक वेस्ट से निर्मित जाल स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिन्हित नालियो पर स्थापित किये जाये।
सैक्टर-18 में पूर्व में निर्मित ओपन एम०पी० थियेटर (OAT) के संचालन हेतु विज्ञापन विभाग द्वारा प्रकाशित निविदा के क्रम में अग्रिम आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। इण्डौर स्टेडियम सैक्टर-21ए में सम्बन्धित संविदाकार द्वारा संचालन की कार्यवाही शीघ्र प्रारम्भ करायी जाये। इस हेतु एरिना भाग एवं अन्य कक्षो समस्त व्यवस्थाऐं शीघ्र की पूर्ण की जाये। सैक्टर-21ए स्थिति शूटिंग रेंज परिसर में दिनांक 08.03.2022 को महिला दिवस पर ट्रेनिंग एवं प्रतियोगिता का आयोजन सम्बन्धित संविदाकार द्वारा कराने हेतु निर्देशित किया गया। प्राधिकरण स्तर से पूर्व निर्मित विभिन्न भवनो एवं खेल परिसरों के उचित संचालन हेतु भी सम्बन्धित वर्क सर्किलो द्वारा रूचि हुए परिसरों में संचालन की कार्यवाही पूर्ण की जाये।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा वर्क सर्किल-1 के अन्तर्गत गौशाला की धीमी प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त की गई तथा उक्त को प्रत्येक दशा में 10 मार्च से 15 मार्च के मध्य पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। सैक्टर-96 में निर्माणाधीन आफिस भवन की प्रगति भी अत्यन्त कम पाई गई। उक्त की प्रगति को बढ़ाते हुए निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
वर्क सर्किल-2 के अन्तर्गत निर्माणाधीन कालिन्दी कुंज प्रवेश द्वार के कार्य को 15 मार्च तक प्रत्येक दशा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है।
वर्क सर्किल-4 के अन्तर्गत कालोलपुर अण्डरपास का कार्य निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण करने हेतु सम्बन्धित वरिष्ठ प्रबन्धक को निर्देशित किया गया।
वर्क सर्किल-6 के अन्तर्गत ग्राम सर्फाबाद में निर्मित स्टेडियम का संचालन सम्बन्धित संविदाकार के द्वारा समस्त व्यवस्थाऐं पूर्ण करते हुए कराया जाये तथा सम्बन्धित वर्क सर्किल द्वारा सामन्जस्य स्थापित करते हुए उक्त कार्यवाही पूर्ण करायी जाये।
वर्क सर्किल-8 के अन्तर्गत सैक्टर-91 में निर्माणाधीन वेटलैण्ड के कार्य को दिनांक 15. 03.2022 तक पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त भंगेल ऐलीवेटिङ परियोजना की प्रगति बढाते हुए उक्त कार्य भी निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त उ०प्र०राज्य सेतु निर्माण निगम से आगामी मार्च माह में निर्माणाधीन कार्यों के सम्बन्ध में बैठक आहूत करने हेतु निर्देशित किया गया
वर्क सर्किल-9 के अन्तर्गत एक्सप्रेस वे के 2.36 चैनेज पर निर्माणाधीन अण्डरपास की प्रगति अत्यन्त कम पाई गई। उक्त अण्डरपास का कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया।
वर्क सर्किल-10 के अन्तर्गत नौएडा-ग्रेटर नौएडा एक्सप्रेस पर रिसरफेसिंग के कार्य की धीमी प्रगति पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदया द्वारा कड़ी अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए तथा कार्य की प्रगति बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया। अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित संविदाकार पर नियमानुसार अर्थदण्ड रोपित करने हेतु निर्देशित किया गया। वर्क सर्किल – 10
में निर्माणाधीन कोन्डली अण्डरपास तथा एडवांट अण्डरपास की प्रगति अत्यन्त कम पाई गई। उक्त दोनो अण्डरपास का कार्य की प्रगति बढाते हुए शीघ्र पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। निर्माणाधीन सैक्टर-145 में वर्क सर्किल एवं भूलेख विभाग द्वारा सामन्जस्य स्थापित करते हुए निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराये जाये। सैक्टर-151 में सम्बन्धित जल खण्ड के कार्य जो निविदा प्रक्रिया में है, को शीघ्र पूर्ण कराते हुए कार्य प्रारम्भ कराया जाये। तत्क्रम में सिविल विभाग द्वारा सम्बन्धित कार्यो का मानक अनुरूप सम्पादन कराया जाये।
समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को प्रगतिरत कार्यों को गुणवत्तापरक एवं तीव्र गति से पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया, ताकि विकास कार्यों का लाभ जनमानस को प्राप्त हो सके।
4,445 total views, 2 views today