नोएडा खबर

खबर सच के साथ

आप के यूपी जोड़ो अभियान में शामिल हो रहे है अधिवक्ता-जय कृष्ण शुक्ल

1 min read

आप’ के यू पी जोड़ो अभियान में प्रदेश के अधिवक्ता ले रहे है बढ़-चढ़ कर हिस्सा-जय कृष्ण शुक्ला

ग्रेटर नोएडा,13 जुलाई। आप के यू पी जोड़ो अभियान के तहत विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जय कृष्ण शुक्ल आज गौतमबुद्ध नगर जिले में सूरजपुर स्थित जिला परिसर में आये व सदस्यता अभियान में सैकड़ों अधिवक्ताओ को पार्टी की सदस्यता दिलाई और संबोधित करते हुए कहा कि विधि प्रकोष्ठ को पार्टी की मुख्य इकाई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हौसला अफजाई के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि यूपी जोड़ो अभियान के शानदार आगाज के बाद लगातार सभी जिलों से अभियान के प्रगति की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही हैं। कार्यकर्ताओं के उत्साह से जिले में भी तेजी से यह अभियान छा गया है। साथियों का उत्साह और लोगों का प्यार देखकर स्पष्ट होता है कि एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य बहुत दूर नहीं है।

विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव संजय पाण्डे ने उपस्थित अधिवक्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी संगठन में विधि प्रकोष्ठ सबसे मजबूत इकाई मानी जाती है। आर टी आई सेल के प्रदेश अध्यक्ष जय शंकर पांडे ने भी संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही। सभी प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।

कार्यक्रम में मौजूद जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम ने बताया कि विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट आदित्य भाटी ने सभी पदाधिकारियों को जिले में आने का धन्यवाद किया।आज इस अवसर पर प्रदेश के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रमाकांत कश्यप एव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक त्यागी तथा आर टी आई सेल के प्रदेश सचिव मनोज चौहान एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धीरज सिंह,जिला सचिव एडवोकेट पंडित अमित भारद्वाज, नोएडा महानगर अध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत रावत,युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल सेठ सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 2,167 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.