ब्रेकिंग न्यूज़-नोएडा से नाबालिग लड़की को नशीला पदार्थ पिलाकर अपहरण , आगरा ले जाकर किया दुष्कर्म, चंगुल से छूटकर घर आई लड़की, दो गिरफ्तार
1 min read
नोएडा, 1 मार्च।
थाना फेस 2 पुलिस द्वारा नाबालिक लडकी को नशीला पदार्थ सुँघाकर अचेत अवस्था में शादी करने के प्रायोजन से अपहरण कर ले जाने तथा बन्धक बनाकर उसके साथ सामूहिक रुप से दुष्कर्म करने वाले 02 वांछित अभियुक्त आगरा से गिरफ्तार किये गए।
पुलिस मीडिया सेल के अनुसार 28/02/2022 को थाना फेस 2 नोएडा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 070/2022 धारा 323/363/366/328/342/376 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट में वांछित / नामित अभियुक्त 1.परवीन उर्फ मोन्टी पुत्र स्व0 उदय भान सिंह निवासी के के नगर के पीछे उत्तमनगर बाबरपुर थाना सिकन्दरा जनपद आगरा हाल पता सुमित अवाना का मकान, ग्राम गेझा सैक्टर 93 थाना फेस 2 नोएडा गौतमबुद्धनगर 2. विष्णु तोमर पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी भन्नपुरा थाना शमशाबाद जिला आगरा को जीरो प्वाईन्ट यमुना एक्सप्रेस-वे से गिरफ्तार किया गया है।
ऐसे हुई घटना
दिनांक 20/02/2022 को वादी निवासी ग्राम गेझा सेक्टर 93 नोएडा जिला गौतमबुद्धनगर द्वारा सूचना दी गई की उसकी नाबालिग पुत्री उम्र 17 वर्ष को परवीन उर्फ मोन्टी पुत्र स्व0 उदय भान सिंह निवासी के के नगर के पीछे उत्तमनगर बाबरपुर थाना सिकन्दरा जनपद आगरा हाल पता सुमित अवाना का मकान, ग्राम गेझा सैक्टर 93 थाना फेस 2 नोएडा गौतमबुद्धनगर द्वारा नशीला पदार्थ सुँघाकर अचेत अवस्था में शादी करने के प्रायोजन से अपहरण कर ले गया था तथा पीडिता को बन्धक बनाकर उसके साथ प्रवीन उर्फ मोन्टी एवं उसके दोस्त विष्णु तोमर द्वारा जबरदस्ती सामूहिक रुप से आगरा में दुष्कर्म किया गया था । पीडिता दरवाजे की कुण्डी तोडकर नोएडा अपने घर आ गयी थी । जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना हाजा पर मु0अ0सं0 070/2022 धारा 323/363/366/328/342/376 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट पंजीकृत कराया गया था । विवेचना से पीडिता के बयान के आधार पर धारा 376 भादवि के स्थान पर धारा 376डी भादवि की वृद्धि की गई ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. परवीन उर्फ मोन्टी पुत्र स्व0 उदय भान सिंह निवासी के के नगर के पीछे उत्तमनगर बाबरपुर थाना सिकन्दरा जनपद आगरा हाल पता सुमित अवाना का मकान, ग्राम गेझा सैक्टर 93 थाना फेस 2 नोएडा गौतमबुद्धनगर
2. विष्णु तोमर पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी भन्नपुरा थाना शमशाबाद जिला आगरा
अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 070/2022 धारा 323/363/366/328/342/376डी भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट थाना फेस 2 नोएडा गौतमबुद्धनगर
5,128 total views, 2 views today