किश्त से बचने को ऑटो लूट की फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई, ऑटो के साथ गिरफ्तार
1 min read
ग्रेटर नोएडा, 2 मार्च।
ऑटो की किश्त जमा करने से बचने को एक ऑटो चालक ने ऑटो लूट का फर्जी मुकदमा दर्ज कराया। थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा ऑटो लूट का झूँठा मुकदमा पंजीकृत कराने वाला अभियुक्त को गिरफ्तार कर उज़के कब्जे से ऑटो भी बरामद कर लिया।
पुलिस मीडिया सेल के अनुसार 01/03/2022 को थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा ऑटो लूट का झूँठा मुकदमा पंजीकृत कराने वाला अभियुक्त विनोद कुमार पुत्र राम अवतार सिंह निवासी म0नं0-10 राजपुर, निकट छत्तरपुर, थाना मैदान गढ़ी, दिल्ली को थाना क्षेत्र के कासना पुलिया से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑटो रजिस्ट्रेशन नम्बर UP 16HT 1352 बरामद किया गया है।
घटना का विवरण
दिनांक 28/02/2022 को वादी विनोद कुमार द्वारा अपने ऑटो रजिस्ट्रेशन नम्बर UP 16HT 1352 की किस्त जमा न कर पाने के कारण आर्थिक लाभ के लिये ऑटो लूट का फर्जी मुकदमा पंजीकृत कराया गया था जिसमें अभियुक्त को मय ऑटो के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
अभियुक्त का विवरणः
विनोद कुमार पुत्र राम अवतार सिंह निवासी म0नं0-10 राजपुर, निकट छत्तरपुर, थाना मैदान गढ़ी, दिल्ली।
पंजीकृत अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0 134/2022 धारा 420/203 भादवि थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर।
4,157 total views, 2 views today