नोएडा खबर

खबर सच के साथ

महिला सुरक्षा दिवस को लेकर हरौला गांव में पुलिस ने किया जागरूकता कार्यक्रम

1 min read

 

-डीसीपी महिला सुरक्षा द्वारा महिला सम्बन्धी अपराधों के बारे में जागरूकता संदेश देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं का बढ़ाया साहस, साझा किये पुलिस हेल्पालइन नम्बर।
-डीसीपी महिला सुरक्षा व एडीसीपी महिला सुरक्षा ने महिलाओं के साथ दोहराया नारा “सहना नही, अब कहना है।

गौतमबुद्धनगर, 7 मार्च।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस( 8 मार्च) के अवसर पर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के सभी थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा ईकाई द्वारा महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

इसी का आगाज करते हुए सोमवार को थाना फेस-1 क्षेत्र के अंतर्गत डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला व एडीसीपी महिला सुरक्षा अंकिता शर्मा के नेतृत्व में प्राथमिक पाठशाला, सेक्टर-5, नोएडा में महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में डीसीपी महिला सुरक्षा द्वारा वहां उपस्थित सभी महिलाओं को महिला सम्बन्धी अपराधों के बारे में जागरूक किया गया और किसी भी प्रकार के अपराध होने की दशा में पुलिस हेल्पलाइन के माध्यम से तुरंत पुलिस सहायता लेने हेतु भी जागरूक किया गया। उनके द्वारा महिलाओं को अपराध चुपचाप सहन ना करने व मामलें को तुरंत पुलिस के संज्ञान में लाने हेतु समझाया गया। महिलाओं को यह भी समझाया गया कि वह किन-किन मामलों में किस प्रकार वह तुरंत पुलिस सहायता ले सकती है। उपस्थित सभी महिलाओं का साहस बढ़ते हुए उनके साथ पुलिस हेल्पलाइन नम्बर भी साझा किये गये।  08/03/2022 को भी 22 थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा ईकाई द्वारा महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं तक जागरूकता संदेश फैलाना एवं महिलाओं को प्रोत्साहित करना है।

महिला थाना प्रभारी द्वारा भी जागृति लीला फाउंडेशन के सहयोग से अर्श कन्या गुरुकुल सोरखा सेक्टर-115 में महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे उनके द्वारा महिलाओं एवं बच्चियों को उनकी सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।

 8,423 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.