नोएडा खबर

खबर सच के साथ

योगी आदित्यनाथ ने शपथ ली, गौतमबुद्धनगर जिले से किसी को प्रतिनिधित्व नही

1 min read

लखनऊ, 25 मार्च।

यूपी में योगी सरकार के नए मंत्रिमंडल ने शपथ ली है। इस मंत्री मंडल में लगभग एक दर्जन मंत्री ऐसे हैं जो दूसरे राजनीतिक दलों में भी मंत्री रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल में बृजेश पाठक को उपमुख्यमंत्री बनाने का फैसला अप्रत्याशित है। पश्चिमी यूपी के दो अहम जिले गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर से किसी भी विधायक को मंत्रिपरिषद में जगह नही मिल पाई। पहले अतुल गर्ग मंत्री थे। इस बार जिले के प्रभारी मंत्री जयप्रताप सिंह व औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना को भी जगह नही मिली। सतीश महाना के बारे में कहा जा रहा है कि वे विधानसभा अध्यक्ष बनेंगे।

प्रदेश में नई सरकार में स्वतंत्र देव के मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा इसकी चर्चा होगी। इस बार ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा को संगठन में अहम जिम्मेदारी मिल सकती हैं। यूपी में निवेश से जुड़े मामलों में अब कैबिनेट मंत्री बने मोदी के करीबी ए के शर्मा को जिम्मेदारी मिल सकती है। मंत्रिमंडल में नए सदस्य की सूची आप भी पढिये। डॉ सोमेंद्र तोमर एकमात्र गुर्जर को मंत्री बनाया गया है।

 

केशव मौर्या – डिप्टी सीएम
ब्रजेश पाठक – डिप्टी सीएम

कैबिनेट मंत्री

सूर्य प्रताप शाही
सुरेश खन्ना
स्वतंत्रदेव सिंह,
बेबी रानी मौर्य
लक्ष्मी नारायण चौधरी
जयवीर सिंह
धर्मपाल सिंह
नंद गोपाल नंदी
भूपेंद्र चौधरी
अनिल राजभर
जितिन प्रसाद
एके शर्मा
योगेंद्र उपाध्याय
राकेश सचान
आशीष पटेल
संजय निषाद

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
: नितिन अग्रवाल
कपिलदेव अग्रवाल
रविंद्र जायसवाल
संदीप सिंह
गुलाब देवी
गिरीश यादव
धर्मवीर प्रजापति
असीम अरुण
जेसीएस राठौर
दयाशंकर सिंह
नरेंद्र कश्यप
अरुण सक्सेना
दिनेश सिंह
दयाशंकर मिश्र
मयंकेश्वर सिंह
दिनेश खटिक
संजीव गौड़
बलदेव औलख
अजीत पाल
जसवंत सैनी

राज्यमंत्री
रामकेश निषाद
मनोहर लाल मन्नू कोरी
संजय गंगवार
बृजेश सिंह
केपी मलिक
सुरेश राही
सोमेंद्र तोमर
अनूप प्रधान
प्रतिभा शुक्ला
राकेश राठौर गुरू
रजनी तिवारी
सतीश शर्मा
दानिश आजाद अंसारी
विजय लक्ष्मी गौतम

 4,437 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.