नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा सीईओ रितु माहेश्वरी उद्यान विभाग के कार्यों से संतुष्ट नही, 117 कार्यों में से सिर्फ 59 के अनुबंध, अब 15 अप्रैल का अल्टीमेटम

1 min read

नोएडा, 7 अप्रैल।

नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी द्वारा उद्यान विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (पी), निदेशक (उद्यान). महाप्रबन्धक (के) उपनिदेशक (खण्ड-1. 2. 3) द्वारा प्रतिभाग किया गया उद्यान विभाग के समस्त कार्यक्षेत्र में पार्कों/ ग्रीनबैल्टो / पथ वृक्षारोपण कार्यों हेतु कुल 117 टेण्डर गठित होने थे, जिसमें 54 अनुबन्ध गठित किये जा चुके हैं। कार्यों के सम्बन्ध में सीईओ ने निर्देशित किया है।

1. 54 अनुबन्धों के अतिरिक्त बचे हुए अनुबन्धों की प्रक्रिया को दिनांक 15.04.2022 तक प्रत्येक दशा में पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा यह भी सुनिश्चित किया जाये कि कि सभी पार्कों/ ग्रीन बैल्टों में कार्य भी प्रारम्भ हो जायें।

2 स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की प्रक्रिया चल रही है। इस पर विशेष ध्यान रखते हुए सभी जगहों में कार्यवाही पूर्ण कराई जाये।

3. इस वर्ष का पौधारोपण का 1.75,000 का लक्ष्य बताया गया जिस पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि नये तथा विकसित सैक्टरों को प्राथमिकता पर रखते हुए लक्ष्य बढ़ाया जाये और इनके टेण्डर दिनांक 15.04.2022 तक निकाले जायें।

4. ग्रीन बैल्ट एवं डस्ट फ्री के लिए जगह का चयन कर नये प्रस्ताव प्रस्तुत किये जायें। यह ध्यान रखा जाये कि नई ग्रीन बैल्ट को अन्य जगहों का अध्ययन करते हुए नये एवं स्मार्ट तरीके से विकसित किया जाये। साथ ही इसमें उन पौधों को लगाया जाये जो कि प्रदूषण एवं डस्ट को कन्ट्रोल कर सके। Urban forest का concept विकसित किया जाये।

5. सैक्टर-54 एवं 91 के वेटलैण्ड एवं सैक्टर-33 के चिल्ड्रन पार्क का कार्य दिनांक 20 अप्रैल 2022 तक समाप्त किया जाये डॉग पार्क के कार्य को भी एक माह में पूर्ण किया जाये तथा उसके संचालन के लिए टेण्डर निकालने की तैयारी कर ली जाये वेदवन पार्क को प्रत्येक दशा में दिनांक 30.06.2022 तक पूर्ण किया जाये।

6. सैक्टरों में खेल सुविधा विकसित करने के सम्बन्ध में एवं कमर्शियल एरिया में सौन्दयीकरण / हरियाली विकसित कराने के टेण्डर अब तक न होने के सम्बन्ध में द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई तथा निर्देशित किया गया कि 15 दिन के अन्दर इनके प्रस्ताव प्रस्तुत किये जायें।

 7,933 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.