नोएडा खबर

खबर सच के साथ

श्रीरामचरितमानस राष्ट्रीय समिति ने नोएडा में आयोजित किया राम जन्म महोत्सव

1 min read

नोएडा, 10 अप्रैल।
श्रीरामचरितमानस राष्ट्रीय समिति ने श्रीराम नवमी के पावन पर्व पर नोएडा सेक्टर 33 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में रविवार को श्री राम जन्म महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। इसमे श्रीरामचरितमानस राष्ट्रीय समिति की वार्षिक स्मारिका का विमोचन भी किया गया।
इस अवसर पर राम कथा मर्मज्ञ आचार्य पंडित बैजनाथ शुक्ला ने भगवान राम के जीवन चरित्र से जुड़े विभिन्न प्रसंगों पर चर्चा की उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन चरित्र हमें हमारे आचरण के अनुसार सात्विक जीवन जीने की राह सिखाता है। उन्होंने कहा कि भोजन का हमारे स्वभाव और विचार पर भी असर पड़ता है। अगर हम सात्विक भोजन करेंगे तो हमारे विचार और स्वभाव भी अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि जिनके जीवन मे भक्ति के भाव हैं वह निश्चित रूप से विषयों से दूर होते जाते हैं। उनके जीवन मे निश्चिन्ता आ जाती है।
इस कार्यक्रम में रामचरितमानस सत्संग समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा सरल ,महासचिव डॉक्टर भगवान दास पटेरिया, सचिव डॉ रविंद्र कुमार शर्मा, सह सचिव लीलू राम वर्मा, कोषाध्यक्ष जेके गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य भिक्की लाल शर्मा, हुकुम चंद शर्मा ,नीलम श्रीवास्तव, सीएस भोगल, सूरजभान शर्मा ,विनोद शर्मा, राधेश्याम शर्मा, रामेश्वर दत्त शर्मा ,भीम सिंह, कुसुम पटेरिया, देवी चरण शर्मा, वैद्य अच्युत कुमार त्रिपाठी ,सुरेंद्र कुमार ठक्कर, श्रीपाल अवाना, शिवकुमार शर्मा, अजय कुमार शर्मा व सुभाष चंद मित्तल आदि मौजूद थे।

 9,562 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.