नोएडा खबर

खबर सच के साथ

भाजपा का गौतमबुद्धनगर जिले में प्रशिक्षण वर्ग शुरू, 25 तक चलेगा

1 min read

ग्रेटर नोएडा, 23 अप्रैल।

भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्ध नगर का प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन IIMT कॉलेज नॉलेज पार्क ग्रेटर नोएडा में शनिवार को किया गया। जिला प्रशिक्षण वर्ग 25 अप्रैल तक चलेगा ।भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रथम सत्र का शुभारंभ उत्तर प्रदेश स्वतंत्र प्रभार मंत्री श्री कपिलदेव अग्रवाल जी ने किया प्रशिक्षण वर्ग सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने की जिला प्रशिक्षण वर्ग का संचालन जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रमुख जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने किया।

जिला प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए स्वतंत्र प्रभार मंत्री श्री कपिलदेव अग्रवाल ने भाजपा इतिहास और विकास पर अपने संबोधन में कहा कि हमारा कार्यकर्ता परिश्रमी मेहनती है। भाजपा आज परिश्रम के साथ यहाँ तक पहुँची है। भाजपा कार्यकर्ता देश सेवा के लिए कार्य करता हे हमारी पार्टी जनसंघ 1952 डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी से लेकर भाजपा 6 अप्रैल 1980 को स्थापना के बाद श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी श्री लालकृष्ण अडवाणी जी की जोड़ी से लेकर आज तक राष्ट्रवादी विचार धारा के साथ आगे बढ़ रही है हमारा उद्देश्य है एकात मानवतावाद को लेकर आगे चल रहे हैं हमारा उद्देश्य पंक्ति में सब से पीछे वाले व्यक्ति तक विकास करना हमारा उद्देश्य से एक भारत स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत सुरक्षित भारत आत्मनिर्भर भारत के साथ विश्व गुरु बनेगा भारत उस उद्देश्य को लेकर हमें आगे बढ़ना है।

दूसरे सत्र में क्षेत्रीय महामंत्री श्री हरीश ठाकुर जी ने हमारा विचार परिवार पर अपना अभिभाषण दिया, तीसरा सत्र के प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी जिला प्रभारी डॉक्टर श्री सत्यपाल सिंह से जी ने 2014 के बाद युगान्तकारी परिवर्तन पर अपने विचार विमर्श कार्यकर्ताओं के साथ साझा किए चौथे सत्र में भी बदली हुई परिस्थितियों में भाजपा का दायित्व है भाजपा के वैशिष्ट्य की समझ पर क्षेत्रीय उपाध्यक्षश्री मान सिंह गोस्वामी जी ने अपने विचार प्रकट किए आज के पांचवें सत्र में आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा एवं हमारी विचारधारा पर श्री वसंत त्यागी जी ने अपने विचार रखे इस अवसर पर मुख्य रूप से एमएलसी विधायक श्री श्रीचंद्र शर्मा, दादरी विधायक श्री तेजपाल नागर जी जिला अध्यक्ष विजय भाटी क्षेत्रीय महामंत्री श्री हरीश ठाकुर जी जिला पंचायत चेयरमैन श्री अमित चौधरी दादरी नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज मनोज गर्ग धर्मेन्द्र कोरी योगेश चौधरी जिला मीडिया प्रभारी करमवीर आर्य ब्लॉक प्रमुख बिजेंद्र भाटी ओमपाल प्रमुख जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी गजेंद्रमावी देवा भाटी पवन रावल सतेंद्र नाग़र सेवानंद शर्मा सत्यपाल शर्मा गुरुदेव भाटी रिंकु भाटी पवन नागर राहुल पंडित अमित शर्मा महेश शर्मा पंकज रावल डॉक्टर सुरेंद्र नागर बबलू गुज्जर जगभूषण गर्ग सत्य प्रधान आदि जिला इकाई एवं मोर्चा प्रकोष्ठ विभाग संयोजक आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 6,057 total views,  4 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.