बिल को लेकर मैनेजर की हत्या के बाद जिला प्रशासन ने लॉस्ट लेमन बार व रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित किया, 9 में से 7 आरोपी गिरफ्तार
1 min read
गौतमबुद्धनगर 27 अप्रैल।
थाना सेक्टर 39 पुलिस ने गलेरिया माल के बार मे हुई हत्या की घटना का खुलासा करते हुए प्रकाश में आये 09 अभियुक्तों में से 8 नामजद अभियुक्तों में 07 अभियुक्तों को 24 घंटे में किया गिरफ्तार। शेष 01 नामजद व 1अन्य अज्ञात अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
पुलिस मीडिया सेल के अनुसार दिनांक 25.04.2022 को समय करीब रात्रि 10.00 बजे गार्डन गलेरिया मॉल के रेस्टोरेन्ट लोस्ट लेमन में खाने के बिल के लेनदेन को लेकर वादिया के साथी बृजेश के साथ मारपीट करते हुए सर पर लातो से गम्भीर चोट पंहुचा कर बृजेश की हत्या कर देना जिसके सम्बन्ध में थाना सेक्टर 39 पर वादिया द्वारा मु0अ0स0 239/2022 धारा 302/34 भादवि बनाम रेस्टोरेन्ट के मैनेजर आदि अन्य के विरूद्व पंजीकृत कराया गया।
आज दिनांक 27.04.2022 को थाना सेक्टर 39 नोएडा द्वारा घटना का शीघ्र अनावरण करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्तों 1.कुमेर सिंह बंगारी पुत्र भुपाल सिंह बंगारी 2.हिमांशु कुमार पुत्र मोहन कुमार 3.देवेन्द्र सिंह(मैनेजर) पुत्र सोवन सिंह 4.मैडी ठाकुर पुत्र विक्रम सिंह 5. गुड्डू सिंह पुत्र रामचन्द्र सिंह 6.कपिल उर्फ नाहर सिंह पुत्र धारा सिंह 7. (मैनेजर) सुन्दर सिंह रावत पुत्र बहादुर सिंह रावत को गार्डन गैलेरिया मॉल से गिरफ्तार किया गया है। जिनमें एक नामजद व एक अज्ञात अभियुक्त फरार चल रहा है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
संक्षिप्त विवरण
अभियुक्त गण द्वारा मृतक बृजेश को खाने के बिल को लेकर मारपीट करते हुए मृतक बृजेश के पेट व सिर पर लातों से घातक प्रहार करना जिससे बृजेश की हत्या हो जाना।
अभियुक्तों का विवरण
1.कुमेर सिंह बंगारी पुत्र भुपाल सिंह बंगारी निवासी गली नं0 3 निवारन नगर हल्द्वानी थाना मुरवानी जिला नैनीताल (उत्तराखण्ड) वर्तमान पता वाई 227 प्रथम फ्लोर सेक्टर 12 थाना सेक्टर 24 नोएडा गौतमबुद्धनगर
2.हिमांशु कुमार पुत्र मोहन कुमार निवासी छतोली चौमेल थाना लौहाघाट जिला चम्पावत (उत्तराखण्ड) वर्तमान मदन चौहान का मकान ग्राम गिझोड़ थाना सेक्टर 24 नोएडा गौतमबुद्धनगर
3.(मैनेजर)देवेन्द्र सिंह पुत्र सोवन सिंह निवासी बी 198 मैदान गढ़ी रोड़ छतरपुर इंकलेव फेस 1 दिल्ली थाना छतरपुर
4.मैडी ठाकुर के पिता का नाम विक्रम सिंह निवासी ग्राम गटनाला थाना स्ती जिला मंडी हिमांचल प्रदेश वर्तमान गली नं0 3 ग्राम छलैरा सेक्टर 44 नोएडा थाना सेक्टर 39 नोएडा
5. गुड्डू सिंह पुत्र रामचन्द्र सिंह निवासी म0नं0 272 खजूर कालौनी सदरपुर सेक्टर 45 नोएडा थाना सेक्टर 39 नोएडा 6.कपिल उर्फ नाहर सिंह पुत्र धारा सिंह निवासी निवासी ग्राम कैलाशपुर थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर
7. (मैनेजर) सुन्दर सिंह रावत पुत्र बहादुर सिंह रावत निवासी डी 50 सैक्टर 15 नोएडा थाना फेस 1 नोएडा गौतमबुद्धनगर
बार और रेस्टॉरेंट का लाइसेंस निलंबित
जिला आबकारी अधिकारी गौतम बुद्धनगर राकेश बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 25.04.2022 को थाना सेक्टर-39, नोएडा क्षेत्रान्तर्गत गार्डन गलेरिया स्थित शॉप नं0-333 एवं 334, द्वितीय तल में संचालित रेस्टोरेन्ट स्पेल बाउण्ड (लोस्ट लेमन) बार एवं रेस्टोरेन्ट में कर्मचारी/निजी सुरक्षाकर्मी द्वारा ग्राहक ब्रजेश राय से बिल के भुगतान को लेकर हुए झगड़े में स्पेल बाउण्ड (लोस्ट लेमन) बार एवं रेस्टोरेन्ट के कर्मचारी/निजी सुरक्षाकर्मी द्वारा ब्रजेश राय की पीट पीट कर हत्या सम्बन्धित प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर/लाईसेंस प्राधिकारी, गौतमबुद्धनगर द्वारा उक्त बार अनुज्ञापन को आज दिनांक 27.04.2022 को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए उक्त बार के अनुज्ञापी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
3,447 total views, 2 views today