नोएडा खबर

खबर सच के साथ

एक मई को नोएडा से 300 श्रमिक परिवार तीर्थयात्रा पर होंगे रवाना, एनईए में कार्यक्रम

1 min read

नोएडा, 30 अप्रैल।

गौतमबुद्धनगर जिले से एक मई को 300 श्रमिकों व पारिवारिक सदस्यों को श्रवण कुमार श्रमिक परिवार धार्मिक पर्यटन यात्रा योजना के तहत तीर्थयात्रा पर रवाना किया जाएगा। इसे जिलाधिकारी सुहास एल वाइ रवाना करेंगे। यह यात्रा सुबह 8 बजे रवाना होगी।

श्रम विभाग की उपश्रमायुक्त वंदना के अनुसार 01.05.2022 यानी मजदूर दिवस के दिन उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद द्वारा श्रमिकों के हितार्थ संचालित श्रवण कुमार श्रमिक परिवार धर्मिक पर्यटन यात्रा योजना के अन्तर्गत जनपद गौतमबुद्धनगर से 300 श्रमिकों एवं उनके पारिवारिक सदस्यों को विभिन्न बसों के माध्यम से तीर्थस्थलों पर यात्रा कराये जाने का कार्यक्रम निश्चित किया गया है। जिलाधिकारी, गौतमबुद्धनगर की उपस्थिति में उक्त यात्रा का शुभारम्भ एन०ई०ए० भवन सेक्टर 6 से किया जाएगा।

 2,602 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.