के पी ओझा बने नोएडा संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के अध्यक्ष
1 min read
नोएडा संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा गौतम बुध नगर में के पी ओझा अध्यक्ष बने
नोएडा, 17 जुलाई।
गौतमबुध नगर के संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की बैठक नोएडा के हरौला सेक्टर- 5 हिंद मजदूर सभा के कार्यालय में संपन्न हुई। इस बैठक में मोर्चा का वार्षिक चुनाव सर्वसम्मति के साथ संपन्न हुआ है, जिसमें डॉक्टर के पी ओझा- अध्यक्ष, राम सागर- उपाध्यक्ष, राम नरेश यादव- महामंत्री, नईम- मंत्री, उदय चंद्र झा कोषाध्यक्ष, आर पी सिंह चौहान एवं सुधीर त्यागी को सदस्य चुना गया।
इस बैठक में श्रमिकों के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा के साथ-साथ जिले के श्रम कार्यालय में मजदूरों की लंबी समस्याओं व प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन करने की रणनीति तय की गई। साथ ही कहा गया है कि, आंदोलन की शुरुआत 20 जुलाई 2021 को उप श्रम आयुक्त गौतम बुध नगर के कार्यालय सेक्टर- 3, नोएडा पर प्रातः 11:00 बजे केंद्र व प्रदेश सरकार को ज्ञापन दिए जाने के साथ होगी।
1,093 total views, 2 views today