ब्रेकिंग न्यूज़: जेवर के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, डंपर-बोलेरो भिड़ंत में 5 की मौत, 2 घायल
1 min read
गौतमबुद्धनगर, 12 मई।
जेवर क्षेत्र में 12 मई को समय करीब प्रातः 5 बजे थाना जेवर क्षेत्रांतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा जाते समय जेवर टोल प्लाजा से पहले 40 किमी0 माइलस्टोन के पास ट्रक(डम्फर) न0-एचआर55एजे4390 में पीछे से एक बोलेरो गाड़ी न0-एमएच42के0125 ट्रक में टकरा गई। उक्त बोलेरो गाड़ी में 7 व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को कैलाश अस्पताल, जेवर उपचार हेतु ले जाया गया जिसमें बोलेरो सवार पाँच व्यक्तियों की मृत्यु हो गई तथा दो व्यक्तियों का उपचार कैलाश अस्पताल जेवर में चल रहा है। ट्रक(डम्फर) पुलिस के कब्जे में है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
मृतकों के नाम व पता-
1-चन्द्र कांत नारायण बुराड़े उम्र-68 बर्ष निवासी-महादेव माला पाटस रोड बारामती, पुणे (महाराष्ट्र)-पुरूष।
2-श्रीमति स्वर्णा चन्द्र कान्त बुराड़े उम्र-59 बर्ष निवासी-महादेव माला पाटस रोड बारामती, पुणे (महाराष्ट्र)-महिला।
3-श्रीमति मालन विश्वनाथ कुंभार उम्र-68 बर्ष निवासी-महादेव माला पाटस रोड बारामती, पुणे (महाराष्ट्र)-महिला।
4-श्रीमति रंजना भरत पवार उम्र-60 बर्ष निवासी-नियर गणपति मन्दिर सरवन गली मराठा नगर बारामती पुणे महाराष्ट्र-महिला।
5-श्रीमति नुवंजन मुजावर उम्र-53 बर्ष निवासी-गौंस-202 मुजावर गली हिरेकोड़ी हिरेकुडी बेलगम चिकोड़ी (कर्नाटका)-महिला।
घायलों का विवरण
1-श्री नारायण रामचन्द्र कोलेकर उम्र-40 बर्ष निवासी-नोडल, तहसील फलहन, जिला-सतारा, महाराष्ट्र-पुरूष।
2-श्रीमति सुनीता राजू गस्टे उम्र-35 बर्ष निवासी-हिरेकोड़ी, हिरेकुडी बेलगम चिकोड़ी (कर्नाटका)-महिला।
3,232 total views, 2 views today