गौतमबुद्धनगर जिला जेल में फरीदाबाद के संजय की संदिग्ध मौत, पुलिस ने हार्ट अटैक बताया
1 min readग्रेटर नोएडा, 13 मई।
गौतमबुद्ध नगर जेल में बंद बंदी फरीदाबाद के रहने वाले संजय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है।
पुलिस मीडिया सेल के अनुसार संजय की मृत्यु होने के संबंध में विचाराधीन बन्दी संजय पुत्र गंगाराम निवासी रोशननगर अवानपुर थाना पल्ला जिला फरीदाबाद हरियाणा की दिनांक 12-13 मई की रात्रि में कारागार में अचानक दौरा/बेहाश हो जाने के कारण राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान कासना ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहाँ उसकी मृत्यु हो गयी है। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया हृदय गति रुकने के कारण मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। संजय को थाना बिसरख पुलिस द्वारा 6 मई को मु0अ0स0 142/2022 धारा 66 डी आईटी एक्ट में गिरफ्तार किया गया था। परिवारजनों को सूचित किया गया है। जिला कारागार में स्थिति सामान्य है। जिसके सम्बन्ध में थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
2,403 total views, 2 views today