रामकृपाल कुशवाहा नोएडा महानगर आप के उपाध्यक्ष बने
1 min read
नोएडा, 17 जुलाई। आम आदमी पार्टी यू पी जोड़ो अभियान के तहत जिले के कई अलग-अलग स्थानों में सदस्यता अभियान के माध्यम से तो लोगो को जोड़ ही रही है और साथ ही पार्टी जिले एवं विधानसभा इकाइयों में लोगो को नई जिम्मेदारियां भी दे रही है और उन सभी पदाधिकारियों को जो अपना दायित्व ठीक से नही निभा रहे है उन्हें बदल भी रही है।
जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पार्टी के नोएडा स्थित सेक्टर 18 कार्यालय में एक महत्त्वपूर्ण बैठक हुईं जिसमे जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन की सहमति से नोएडा महानगर अध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत रावत ने पार्टी से काफी समय से जुड़े रहे राम कृपाल कुशवाहा को नोएडा महानगर इकाई में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया।
2,957 total views, 2 views today