भूपेंद्र जादौन आम आदमी पार्टी गौतम बुध नगर के फिर जिला अध्यक्ष बने
1 min read
गौतमबुद्धनगर, 14 जून।
आज 14 जून 2022 को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने लखनऊ कार्यालय में प्रदेश के 16 जिलों के लिए मनोनीत जिलाध्यक्षों की दूसरी सूची जारी की जिसमे गौतमबुद्ध नगर में भूपेंद्र जादौन पर पुनः भरोसा जताते हुए जिले की जिम्मेदारी सौंपी है पिछले माह पहली सूची 26 जिलाध्यक्षों की जारी की जा चुकी है
भूपेंद्र जादौन आम आदमी पार्टी के गठन के पूर्व अन्ना आंदोलन से जुड़े रहे और पार्टी के संस्थापक सदस्य है। गौतमबुद्ध नगर की पहली जिला कार्यकारिणी के सदस्य रहे। इसके बाद नोएडा विधानसभा और नोएडा महानगर के अध्यक्ष बने और बाद में गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष बने और अब पुनः जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी पार्टी ने दी है पिछले 11 वर्षों में पार्टी की तरफ से दिल्ली, पंजाब,हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में पार्टी के निर्देशानुसार कार्य किया। नोएडा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भूपेंद्र जादौन को पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दी।
6,935 total views, 4 views today