नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतम बुध नगर जिला कांग्रेस का जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन

1 min read

ग्रेटर नोएडा, 17 जून।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 17 जून शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष दिनेश शर्मा एवम् रामभरोसे शर्मा संगठन प्रभारी व उपाध्यक्ष के नेतृत्व में गौतमबुद्ध नगर जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट सूरजपुर स्थित धरना स्थल पर शांति पूर्ण धरना_ प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कई दिनों से लगातार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी को निराधार और मनगढ़ंत नेशनल हेराल्ड मामले में तलब किया जा रहा है। भाजपा सरकार द्वारा बिना किसी सबूत और तथ्यों के व्यक्तिगत बदला लेने और राजनीतिक प्रतिशोध के लिए ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है तथा भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय को किले में बदल दिया गया सांसदों के साथ बदसलूकी की गई,महिला पदाधिकारियों के साथ पुलिस द्वारा बदसलूकी की गई जो बहुत ही निंदनीय है जिसकी हम सभी कांग्रेसी घोर निन्दा करते हैं। संगठन प्रभारी एवम् उपाध्यक्ष रामभरोसे शर्मा ने कहा कांग्रेस के पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। पुलिस द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और बिना किसी कारण बताएं उन्हें अलग-अलग दूरदराज के पुलिस स्टेशनों में बंद कर दिया गया इसकी हम सभी कांग्रेसी जन घोर निंदा एवम् भर्त्सना करते हैं।दो दिन पहले दिल्ली पुलिस ने जबरदस्ती अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में घुसकर परिसर के अंदर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को बेरहमी से पीटा सच्चाई की इस लड़ाई को दबाने के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन और एकजुटता को कुचलने के लिए केंद्र सरकार क्रूरता के साथ पुलिस बल का प्रयोग कर रही है। हम सभी कांग्रेसी जन न्याय की लड़ाई को एकजुटता के साथ लड़ने और पुलिसिया राज एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय के कामकाज को अवरुद्ध करने के विरोध में आज 17 जून को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट गौतमबुद्ध नगर पर धरना प्रदर्शन किया। सभी कांग्रेस के वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखते हुए कांग्रेस का जन्म सत्याग्रह और आंदोलन करते हुए हुआ है कांग्रेस का एक- एक सिपाही सच्चाई की लड़ाई लड़ रहा है और अपने नेता माननीय श्री राहुल गांधी जी के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है। राहुल गांधी जी देश में अन्याय के खिलाफ, बेरोजगारी के खिलाफ,युवाओं पर हो रहे अत्याचार,महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, किसानों पर अत्याचार के विरोध में तथा जनहित की लड़ाई लड़ रहे हैं और गांधी परिवार किसी भी अत्याचार के आगे ना झुका है ना झुकेगा। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अपने नेता के लिए इस देश की जनता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने से पीछे नहीं हटेगा।अगर केंद्र की सरकार ने राहुल गांधी जी को परेशान करना बंद नहीं किया तो कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने नेता और पार्टी के लिए संघर्ष करते रहेंगे।धरना प्रदर्शन में दिनेश अवाना ए आई सी सी सदस्य राम भरोसे शर्मा जिला संगठन मंत्री ,अजय पहलवान, अध्यक्ष r t i हेमचंद नागर कोषाध्यक्ष,योगेश कुमार शर्मा जिला महासचिव,राधा रानी जिलाध्यक्ष महिला,चंद्रमल,दिनेश भाटी आउटरीच जिला अध्यक्ष, पूर्व नोएडा अध्यक्ष शाहबुद्दीन,प्रमोद शर्माp c c संजय भूमिहार जिला सचिव उदय नागर ब्लॉक अध्यक्ष जावेद खान महासचिव,कपिल भाटी एडवोकेट महासचिव, रघुराज भाटी शहरअध्यक्ष धर्मेंद्र भाटी ओ बी सी जिला अध्यक्ष अशोक पंडित प्रदेश महासचिव सेवादल नीरज शर्मा अभिषेक शर्मा धर्म सिंह बाल्मीकि एस सी एस टी जिला अध्यक्ष वसील अहमद जिला अध्यक्ष सेवादल विक्की गौतम जिला सचिव बॉबी प्रधान जिला उपाध्यक्ष रणवीर सिंह जितेंद्र शर्मा श्री किशन महाराज सिंह जिला सचिव सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 8,355 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.