नोएडा : थाना फेस 2 पुलिस और चैन छीनने वाले लुटेरों के बीच मुठभेड़, 2 लुटेरे गिरफ्तार, मॉर्निंग वॉकर को बनाते थे निशाना
1 min readनोएडा, 20 जून।
थाना फेस-2 पर सोमवार की सुबह 112 नम्बर के माध्यम से एक व्यक्ति की सोने की चेन मो0सा0 सवार दो बदमाशो के द्वारा छीनकर भागने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर तत्कालिक कार्यवाही करते हुए मो0साइकिल सवार बदमाश के सम्बन्ध में चैकिंग शुरू की गई। दौराने चैकिंग इंडिया टीवी की तरफ से सफेद रंग की अपाची मो0सा0 पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिये। पास आने पर उनको रूकने का संकेत दिया तो मो0साइकिल सवार दोनो व्यक्ति पॉकेट 7 की ओर जाने वाली स़डक से कट लेकर गंदे नाले की लिंक रोड की तरफ पुलिस बल पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए भागने लगे जिस पर पीछा किया गया। बदमाशो द्वारा स्वंय को पुलिस से घिरा देखकर पुनः पुलिस बल पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिस बल बाल बाल बचा।
पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग से दोनो बदमाश 1. विकास चौहान उर्फ बिक्की पुत्र राजू चौहान उर्फ रूप सिंह निवासी ग्राम सायना जिला भिण्ड म0प्र0 हाल पता ग्राम गेझा सेक्टर 93 थाना फेस 2 नोएडा गौतमबुद्धनगर 2. रामकुमार उर्फ रामू यादव उर्फ राम पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी जलालपुर पनवारा थाना व जिला कन्नौज वर्तमान पता – डी-251 मित्तल का मकान सेक्टर 108 नोएडा थाना सेक्टर 39 नोएडा जिला गौतमबुद्धनगर पैरो में गोली लगने से घायल हुए है। घायल दोनो बदमाशो ने पूछताछ पर एनसीआर क्षेत्र के जनपद गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थाना क्षेत्रो में चोरी की मो0साइकिलो से प्रातः मार्निंग वाक में निकलने वाले महिलाओ एंव पुरूषों की सोने की चैन गैंग बनाकर छीनने की जानकारी दी है, पूर्व में भी उक्त बदमाशों द्वारा दिनांक 04.06.2022 को सेक्टर 85 वेटलैंड पार्क से एक महिला से चैन लूट की घटना को अंजाम दिया था तथा दिनांक 07.06.2022 को सेक्टर 105 से वृद्ध महिला से चैन लूट की घटना कारित की गई थी। दोनो घायल बदमाशो को जिला अस्पताल भिजवाये गये है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
1,978 total views, 2 views today