एनडीए से द्रोपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी, यशवंत सिन्हा से होगा मुकाबला
1 min read
नई दिल्ली, 21 जून।
एनडीए ने झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुरमू को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी घोषित किया है उधर विपक्ष ने पूर्व आईएएस प्रदेश में वित्त मंत्री और विदेश मंत्री रह चुके यशवंत सिन्हा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है द्रौपदी मुर्मू उड़ीसा की आदिवासी समुदाय से आती है। इस चुनाव में झारखंड, बिहार और उड़ीसा के सांसदों व विधायकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
द्रौपदी मुर्म 18 मई 2015 से झारखण्ड की राज्यपाल हैं। वो झारखण्ड की प्रथम महिला राज्यपाल हैं।
वर्ष 2000 से 2004 तक ओडिशा विधानसभा में रायरंगपुर से विधायक तथा राज्य सरकार में मंत्री भी रहीं। वो पहली ओडिया नेता हैं जिन्हें किसी भारतीय राज्य की राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वह भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल की गठबन्धन सरकार में 6 मार्च 2000 से 6 अगस्त 2002 तक वाणिज्य और परिवहन के लिए स्वतंत्र प्रभार की राज्य मंत्री तथा 6 अगस्त 2002 से 16 मई 2004 तक मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री रहीं थी। उन्हें 2015 में एनडीए सरकार ने झारखंड के गवर्नर बनाया था। अब वे राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी होंगी।
एनडीए ने एक तीर से साधे कई राज्य
एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति प्रत्याशी का चयन कर एक तीर से कई निशाने साध लिए। अब उड़ीसा, झारखंड व बिहार के साथ ही छतीसगढ़ के आदिवासी विधायकों का समर्थन भी द्रोपदी मुर्मू को मिल सकता है।विपक्ष के सामने एक तरफ ममता बनर्जी की तरफ से घोधित विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को समर्थन देना है वही झारखंड व बिहार में बीजेपी प्रत्याशी को लेकर मत विभाजन होना तय है। महाराष्ट्र में चल रही उठापटक का मामला राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी है।
6,411 total views, 2 views today