यूपी जोड़ो अभियान से मजबूत हो रही है आप-भूपेंद्र जादौन
1 min read
नोएडा, 19 जुलाई।
आम आदमी पार्टी के यू पी जोड़ो अभियान के तहत आज सदस्यता अभियान नोएडा के आर के फार्म हाउस वसई गांव सेक्टर 70 में दिलीप मिश्रा ने आयोजित किया। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए दिल्ली सरकार के कार्यो का उल्लेख किया और बताया कि जिले में संगठन बहुत तेज़ी से मजबूत होकर उभर रहा है।सेक्टर 73 निवासी दिलीप मिश्रा अपने सैकड़ों साथियों के साथ पार्टी में शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नोएडा महानगर अध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत रावत तथा मंच संचालन जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम ने किया।जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र जादौन की सहमति से नोएडा महानगर अध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत रावत ने दिलीप मिश्रा को महानगर
कार्यकारिणी में सचिव मनोनीत किया। कार्यक्रम में अलीगढ़ के प्रभारी अक्षय आर्या ने भी दिल्ली सरकार की उपलब्धियो के बारे में लोगो को जानकारी दी।
नोएडा विधानसभा के सदस्यता अभियान प्रभारी पंकज अवाना व नोएडा विधानसभा अध्यक्ष नितिन प्रजापति तथा महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम कृपाल कुशवाहा ने भी लोगो के बीच अपने वक्तव्य रखे।कार्यक्रम में जिला सचिव हर्षित श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम ने बताया कि पार्टी की सदस्यता लेने वालों में प्रमुख रूप से त्रिलोकी नाथ मिश्रा, अशोक यादव, मालिक यादव, अमित यादव, विक्रांत चौहान, काले यादव रवि यादव,रमेश यादव,शुभम मिश्रा, सुनील यादव, जितेंद्र यादव, कपिल यादव, सोएब अंसारी रोहित भाटी रहे।
1,797 total views, 2 views today