नोएडा खबर

खबर सच के साथ

अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल को पसंद कर रही है यूपी की जनता-सभाजीत सिंह

1 min read

-यूपी जोड़ो सदस्यता अभियान को प्रदेश में मिल रहा जनता का व्यापक समर्थन

ग्रेटर नोएडा, 23 जुलाई।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि 8 जुलाई से प्रदेश के सभी जिलों में शुरु हुई यूपी जोड़ो सदस्यता अभियान को लेकर जनता में बेहद उत्साह है और समर्थन प्राप्त हो रहा है।
उन्होंने कहा कि बुनियादी मुद्दों पर राजनीति करने वाली आम आदमी पार्टी को यूपी में अपार जनसमर्थन मिल रहा है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीतियों और उनके विकास के मॉडल से यहां की जनता बेहद प्रभावित है। और बड़ी संख्या में लोग पार्टी जुड़ रहे है ।
श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि योगी राज में अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई आदि से परेशान लोग यूपी के विकास के लिए यहां भी केजरीवाल मॉडल लाना चाहते हैं।
सभाजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में आम आदमी पार्टी का यूपी जोड़ो अभियान जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, उसे देख कर कहना गलत न होगा कि आप के समर्पित कार्यकर्ताओं के दम पर आज पूरे प्रदेश में नफरत और बदले की राजनीति करने वाली नकारा सरकार के खिलाफ परिवर्तन की बयार उठ खड़ी हुई है। पार्टी के साथी घर- घर जाकर बड़ी संख्या में नए सदस्य बना रहे हैं। जगह-जगह कैंप भी लगाए जा रहे हैं। हर जिले में मिस्ड कॉल नंबर जारी किए गए हैं और सदस्यता लेने के लिए एप भी लांच किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में यह अभियान पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है। सभी जिलों से अभियान की प्रगति के अच्छे आंकड़े सामने आए हैं। कार्यकर्ताओं के उत्साह से पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी का यूपी जोड़ो अभियान छा गया है।

कार्यकर्ताओं में भरा जोश-

प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना की। कहा कि पार्टी संयोजक केजरीवाल की नीतियों को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य पाने के लिए हमें बस लोगों तक पहुंचने की जरूरत है। यही प्रयास 2022 के विधानसभा चुनाव में परिवर्तन की आंधी में तब्दील होगा। इसलिए हमें जरा भी कसर नहीं छोड़ी है। घर घर जाकर, शिविर लगाकर हर तरह से नए सदस्य जोड़ने हैं। सभाजीत सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के विकास मॉडल और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के जुझारू नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए खुद से भी बड़ी संख्या में लोग सदस्य बनने के लिए आगे आ रहे हैं। लोगों के इसी प्यार को हमें परिवर्तन की ऐसी आंधी में तब्दील करना होगा, जो सभी मोर्चे पर नाकाम योगी सरकार का सारा मद और अहंकार नेस्तनाबूद कर दे।

कई स्तर पर हो रही अभियान की मानिटरिंग-
प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र स्तर पर 25000 सदस्यों का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए विधानसभा स्तर पर अभियान के इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। खुद प्रदेश प्रभारी संजय सिंह जिलों का दौरा करके पार्टी के साथियों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। प्रदेश कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारियों को अलग-अलग स्तर पर अभियान के मानिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है। ये बाते आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने ग्रेटर नोएडा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

इससे पहले गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन के नेतृत्व में सेक्टर 14 A नोएडा के बाहर नोएडा प्रवेश द्वार पर प्रदेश अध्यक्ष सभजीत सिंह का स्वागत किया गया।स्वागत करने वालो में जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम,नोएडा महानगर अध्यक्ष प्रशांत रावत, नोएडा विधानसभा अध्यक्ष नितिन प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलदार अंसारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ बी पी सिंह ने किया। नोएडा व ग्रेटर नोइडा के बीच मे प्रीति उपाध्याय, जतन भाटी व पंकज अवाना ने अपनी-टीम के सभजीत सिंह का स्वागत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन व मंच का संचालन जिला प्रवक्ता प्रो ए के सिंह व आयोजन संजय तुगलपुर एवं जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल चेंची एवं युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल सेठ ने किया। प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी मीनाक्षी श्रीवास्तव तथा प्रदेश सचिव एवं सदस्यता अभियान प्रभारी दादरी कमांडो अशोक ,सदस्यता अभियान प्रभारी नोएडा पंकज अवाना, सदस्यता अभियान प्रभारी जेवर एवं जेवर अध्यक्ष मुकेश प्रधान , जिला कोषाध्यक्ष पंडित उमेश गौतम,पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी के पी सिंह,,जतन भाटी,राजेश उपाध्याय ,महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रीती उपाध्याय,एस सी/एस टी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार,ग्रेटर नोएडा महिला अध्यक्ष किरण त्यागी,डॉ बिल्लू भाटी,विनोद नागर ,हरेंद्र सिसोदिया आदि ने संबोधित किया।

जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम ने बताया कि आज कई सौ लोगो को प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह जी ने पार्टी की टोपी भेंट कर पार्टी में शामिल कराया।उपस्थित पदाधिकारियों जिला उपाध्यक्ष समयवीर सिंह,जिला सचिव हर्षित श्रीवास्तव व पंडित अमित भारद्वाज, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला महासचिव आफताब आलम, मारूफ अली,रहीस ठाकुर सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 2,934 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.