नोएडा खबर

खबर सच के साथ

वृन्दावन में 19 अगस्त से शुरू होगी श्रीजी की निशुल्क रसोई, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे शुभारम्भ

1 min read

वृन्दावन, 17 अगस्त।

कान्हा की नगरी वृन्दावन में अब कोई भूखा नही सोयेगा। रामकथा मर्मज्ञ विजय कौशल महाराज जी के मार्गदर्शन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 19 अगस्त से श्री जी की रसोई शुरू होने जा रही है। इसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा सुबह 11 बजे होगा। रसोई में हर श्रद्धालु को निशुल्क भोजन दिन और रात मिलेगा। इस रसोई का प्रबंधन उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलमय परिवार न्यास को सौंपा है। रसोई के लिए 5 करोड़ की लागत से उत्तर प्रदेश सरकार ने भवन तैयार कराया है।

मंगलमय परिवार न्यास के सदस्य महेश गुप्ता ने बताया कि इस रसोई से वैसे तो देश भर से कई हजार लोग जुड़ गए है मगर अकेले नोएडा शहर से 300 से ज्यादा लोग भी जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि इस रसोई में एक साथ 500 लोग भोजन कर सकेंगे। यहां सुबह 11 बजे से 3 बजे तक और शाम को 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक भोजन उपलब्ध रहेगा। भोजन मेज कुर्सी पर परोसा जाएगा। यहां घर जैसा भोजन प्रसाद मिलेगा। रसोई के लिए लगभग एक हजार वर्ग मीटर का परिसर है। इस रसोई की कल्पना विजय कौशल जी महाराज ने की थी जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साकार रूप दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

 23,575 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.