गौतमबुद्धनगर: ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान में 1810 वाहनों का चालान किया
1 min readगौतमबुद्धनगर, 8 मई।
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त यातायात गौतमबुद्धनगर श्री अनिल कुमार यादव के पर्यवेक्षण में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में दिनांक 28.04.2023 से 12.05.2023 तक सडक सुरक्षा के दृष्टिगत चलाए जा रहे विशेष अभियान “Discipline on the Road-1” के अन्तर्गत सोमवार को कुल 1810 चालान किये गए।
नोएडा ट्रैफिक पुलिस के अनुसार इनमे विपरीत दिशा, नो-पार्किंग/अवैध पार्किंग तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरूद्ध यातायात पुलिस द्वारा 8 मई 2023 को की गयी। इसमे नो-पार्किंग – 413, विपरीत दिशा – 265, अन्य उल्लंघन – 1132, कुल चालान – 1810 किये गए। इस दौरान क्रेन द्वारा टो वाहनों की संख्या- 38, सीज वाहनों की संख्या- 17 रही। इस दौरान शमन शुल्क – 59,500 रूपये वसूल किये गए।
16,719 total views, 2 views today