नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्ध नगर : आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आप नेताओं का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

1 min read

-2024 में चुनाव हार रहे हैं मोदी इसी बौखलाहट में इंडिया गठबंधन की मजबूत आवाज संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया – भूपेन्द्र जादौन

-ED भाजपा के दबाव में काम कर रही है,संजय सिंह को गिरफ्तार करने से पहले सम्मन तक नहीं भेजा गया – भूपेन्द्र जादौन

-सांसद संजय सिंह के खिलाफ यह पूरा मामला फर्जी, बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है हम लोग इससे डरने वाले नहीं – भूपेन्द्र जादौन

ग्रेटर नोएडा, 21 अक्टूबर।

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह की ED द्वारा गिरफ्तारी से आम जनमानस में भारी रोष है यह कार्रवाई, मोदी-अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ इंडिया की मजबूत आवाज संजय सिंह को दबाने की साजिश है। संजय सिंह की गिरफ्तारी से नाराज कार्यकर्ताओं ने आज शनिवार को जनपद गौतम बुद्ध नगर सहित प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। गौतम बुद्ध नगर में प्रदेश के पदाधिकारियों महिलाविंग प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मीनाक्षी श्रीवास्तव यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अशोक कमांडो एवं जिला प्रभारी सी एम चौहान की उपस्थित में जिला के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन के नेतृत्व सूरजपुर जिला मुख्यालय प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया ।
जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन ने कहा है 2024 में मोदी इंडिया गठबंधन से चुनाव हार रहे हैं इसी बौखलाहट में इंडिया की मजबूत आवाज संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है
उन्होंने कहा कि फर्जी शराब घोटाले के मुख्य अभियुक्तों ने 14 बार ईडी को बयान दिए लेकिन उन बयानों में कभी संजय सिंह का नाम नही लिया. सांसद संजय सिंह कोई अंजान व्यक्ति नहीं है क्या अभियुक्त को इतनी बार बयान देते हुए सांसद संजय सिंह का नाम याद नही आया ? अचानक से ईडी द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. अभियुक्त से सांसद संजय सिंह के खिलाफ बयान दिलवाया गया। महीने भर के अंदर अभियुक्त को जमानत मिल गई और ईडी ने उसकी जमानत का कोई विरोध नहीं किया।जमानत के कुछ दिन बाद ही उसको सरकारी गवाह बना दिया गया। 12 घंटे ईडी की रेड चली जिसमे सांसद संजय सिंह के घर का कोना कोना छान मारा फिर भी कुछ नहीं मिला इसके बावजूद गिरफ्तार किया।
ईडी भाजपा के दबाव में काम कर रही है इस लिए सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार करने से पहले सम्मन तक नही भेजा। संजय सिंह लगातार मोदी अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ते रहे है और उन्होंने अडानी के घोटालों के साक्ष्य ईडी के सामने प्रस्तुत करे लेकिन ईडी ने अडानी के खिलाफ कार्यवाही न करते हुए मोदी के दबाव में आकर संजय सिंह को ही गिरफ्तार करवा दिया।
जादौन ने कहा कि संजय सिंह ने मणिपुर हिंसा में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने जैसे जघन्य अपराध के खिलाफ सदन में आवाज उठाई तो उन्हे राज्य सभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया और आज तक वो निलंबित है।

सांसद संजय सिंह लगातार दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, अल्पसंख्यको व समाज के कमज़ोर वर्गो की आवाज लगातार उठाते रहे है और सरकार से सवाल पूछते रहे है। संजय सिंह ने समय समय पर किसानों के हितों की रक्षा के लिए , युवाओं के रोजगार के लिए , पुरानी पेंशन की बहाली के लिए महिलाओं की सुरक्षा के लिए देश में बढ़ती मॅहगाई के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाते रहे हैं। संजय सिंह के खिलाफ ये पूरा मामला फर्जी, बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है हम लोग इससे डरने वाले नही हैं.पूरा देश सांसद संजय सिंह के साथ खड़ा है मोदी की तानाशाही से डरने वाले नही हैं इस तानाशाही के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

प्रदर्शन में जिला महासचिव राकेश अवाना,जिला प्रवक्ता राहुल सेठ,जिला उपाध्यक्ष प्रवीन धीमान, जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटी कोषाध्यक्ष अनिल चेची जिला सचिव जीतू गुर्जर जिला सचिव विक्की भाटी श्रम प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नरेश प्रजापति यूथ विंग जिला अध्यक्ष विक्रांत लोहिया ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद भाटी दीप्ति वर्मा डॉक्टर ज्योति सिंह रिशियांत कटियार अफजल चौधरी अमर सिंह चौहान संजय चेची एडवोकेट विवेक शर्मा नितिन प्रजापति पंडित उमेश गौतम ललित लोहिया प्रकोष्ठ गजेंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या पार्टी कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।

 7,919 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.