नोएडा : नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने ओजल और मानवी को किया सम्मानित
1 min readनोएडा, 3 नवम्बर।
नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने नोएडा के सेक्टर-126 में स्थित मयूर स्कूल में पढ़ने वाली 11वीं क्लास की ओजल और 12वीं क्लास की मानवी को सम्मानित किया। नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन का “प्रोजेक्ट मायका” अभियान चल रहा है। इस अभियान में उन महिलाओं और लड़कियों को सम्मानित किया जाता है, जो समाज की लड़कियों को जागरूक करती हैं। ओजल और मानवी भी नोएडा की बेटियों को जागरूक करने का काम कर रही हैं। जो पूरे शहर के लिए गर्व की बात है। हमारे प्रोजेक्ट “मायका” अभियान के तहत गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की 5 लड़कियों समेत 10 लोगों को सम्मानित किया जा चुका है।
10,060 total views, 2 views today