यमुना प्राधिकरण ने 8 भूखंडों का ई ऑक्शन किया, रिजर्व प्राइस से 5.65 करोड़ ज्यादा मिले
1 min readयमुना सिटी, 14 मार्च।
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक प्राधिकरण की संस्थागत भूखण्डों के आबंटन की योजना 11 दिसम्बर.2023 को प्रकाशित की गयी थी। गुरुवार को उक्त भूखण्डो का यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में E-Auction मुख्य कार्यपालक अधिकारी के दिशा निर्देशो में पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुआ जिसमें 08 भूखण्डो के सापेक्ष कुल बिड प्राईज लगभग रू0 31.48 करोड़ की थी।
उक्त बिड प्राईज रू0 31.48 करोड़ के सापेक्ष प्राधिकरण को रू0 37.12 करोड़ की धनराशि प्राप्त होगी जो कि बिड प्राईज से रू०. 5.65 करोड़ अधिक है। उक्त भूखण्डो के सापेक्ष परियोजनाओं में कुल लगभग रू0 86. 00 करोड़ का निवेश किया जायेगा तथा उक्त परियोजनाओं के कियाशील होने पर लगभग 600 व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त होगा। इससे यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के विकास में गतिशीलता आयेगी।
उक्त योजना में नर्सिंग होम के 6 भूखण्डो के सापेक्ष कुल 14, कारर्पोरेट ऑफिस के 1 भूखण्ड के सापेक्ष 14 एवं सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 1 भूखण्ड के सापेक्ष 1 आवेदन प्राप्त हुए थे। उक्त भूखण्डो में सबसे अधिक क्षेत्रफल का भूखण्ड (सीनियर सेकेंडरी स्कूल) का क्षेत्रफल 10115 वर्ग मीटर है जोकि 2.5 एकड़ से भी अधिक है। यह भूखण्ड M/s. Subhash Infraengineers Pvt Ltd को प्राप्त हुआ तथा कॉपोरेट ऑफिस के एक भूखण्ड जिसकी बिड प्राईज से लगभग दो गुना रेट पर बिड लगी है, जोकि M/s. FLUX CAPITAL PVT. LTD. को प्राप्त हुआ।
4,322 total views, 2 views today