नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने महिला सशक्तिकरण को लेकर गढ़ी चौखंडी में आयोजित किया कार्यक्रम
1 min readनोएडा, 29 सितम्बर।
नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा मिशन शक्ति को महिलाओ तक पहुँचाने के लिए नारी,प्रगति सोशल,फाउंडेशन ने अपना लक्ष्य बनाते हुए परियोजना मायका के तहत उत्तर प्रदेश महिला कल्याण विभाग, डिस्ट्रिक प्रोबेशन अधिकारी श्री अतुल कुमार सोनी जी , DCP Women safety के सहयोग से नोएडा पुलिस महिला सुरक्षा थाना टीम द्वारा एक साथ एक ही मंच पर आलोक सिंह जी के रॉयल स्कूल गढ़ी चौखंडी सेक्टर 68 नोएडा में महिलाओं को सरकार की सभी योजनाओं को सुनीता रामधारी जिला समन्वयक द्वारा विस्तार से समझाया गया तथा इसके साथ नोएडा पुलिस महिला सुरक्षा थाना टीम से सब इंस्पेक्टर रेखा चौधरी द्वारा महिलाओ की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर्स, एवम सभी सुरक्षा संबंधित जानकारीयो से अवगत कराया। महिला कल्याण विभाग टीम एवम नोएडा पुलिस महिला सुरक्षा थाना कांस्टेबल द्वारा महिलाओ को पंपलेट भी बांटे गए।
महिलाओ ने महिला कल्याण विभाग एवम पुलिस महिला सुरक्षा थाना को अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया लड़कियों ने कार्यशाला समापन के बाद सब इंस्पेक्टर रेखा चौधरी के साथ फोटो खिंचवाया और नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन को बताया कि अब हम डरेगे नही। नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन से संस्थापक मीनाक्षी त्यागी, निदेशक वनिता भट्ट सोपोरी, प्रतिमा तिवारी, विक्रम सेठ, नीरू भान ने महिला कल्याण विभाग के डिस्ट्रिक प्रोबेशन अधिकारी श्री अतुल कुमार सोनी ,नोएडा पुलिस महिला सुरक्षा थाना से सब- इंस्पेक्टर रेखा चौधरी, सुनीता रामधारी जिला समन्वयक स्कूल के निदेशक आलोक जी का सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया।
7,096 total views, 4 views today